लाइव न्यूज़ :

'मना करने के बाद भी वह करते रहे किस, जब...', राज कुंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बोलीं शर्लिन चोपड़ा

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2021 11:52 IST

बयान के मुताबिक 27 मार्च 2019 को एक मीटिंग के बाद एक मैसेज को लेकर तीखी बहस हुई थी जिसके बाद राज कुंद्रा बिना बताए शर्लिन चोपड़ा के घर आए और जबरदस्ती किस करने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशर्लिन चोपड़ा का दावा- घर आकर जबरदस्ती किस करने लगे थे राज कुंद्राऐक्ट्रेस ने कहा कि एक मीटिंग के दौरान हुई बहस के बाद राज घर आ गए थेशर्लिन के मुताबिक राज और शिल्पा के बीच का रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। बयान में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर सेक्‍सुअल असॉल्‍ट (Sexual Assault) का आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा ने बयान में कहा है कि राज कुंद्रा दो साल पहले 2019 में एक दिन अचानक उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ सेक्‍सुअल मिसकंडक्‍ट यानी यौन दुराचार किया। शर्लिन का आरोप है कि राज कुंद्रा ने उन्‍हें जबरन किस किया था वह डर गई थीं।

बयान के मुताबिक 27 मार्च 2019 को एक मीटिंग के बाद एक मैसेज को लेकर तीखी बहस हुई थी जिसके बाद राज कुंद्रा बिना बताए शर्लिन चोपड़ा के घर आए और जबरदस्ती किस करने लगे थे। ऐक्ट्रेस के मुताबिक राज की इस हरकत का वो विरोध कीं। राज को वे धक्का देकर खुद से अलग किया। शर्लिन ने राज से कहा था कि वह एक शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहती और न ही बिज़नेस को खुशियों के साथ मिलाना चाहती है।

शिल्पा के साथ खुश नहीं है राज कुंद्रा- शर्लिन

शर्लिन ने इस बात का भी जिक्र किया है कि राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा से खुश नहीं है। शर्लिन के मुताबिक राज ने उन्हें बताया था कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ उसका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और वह घर पर ज्यादातर समय तनाव में रहता था।

शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि मार्च 2019 में राज कुंद्रा ने "द शर्लिन चोपड़ा ऐप" के विचार के साथ अपने बिजनेस मैनेजर से संपर्क किया था, यह कहते हुए कि वह जो कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करती है वह मुफ़्त है लेकिन वह एक कस्टमाइज़ ऐप के जरिये इनसे पैसा कमा सकती है। इसी साल शर्लिन चोपड़ा ने आर्मप्राइम के साथ एक समझौता किया था, जिसके फाउंडर राज कुंद्रा थे।

टॅग्स :शर्लिन चोपड़ाराज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस