लाइव न्यूज़ :

बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बचाव में उतरे पिता शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट करके मुकेश खन्ना को दिया यूं करारा जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 13:42 IST

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के रामायण के ज्ञान को लेकर उन पर निशाना साधा था

Open in App
ठळक मुद्देरामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर किया जा रहा हैमें एक्टर-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना भी रामायणमहाभारत और शक्तिमान के पुन: प्रसारण से काफी खुश हैं

रामायण और महाभारत का प्रसारण एक बार फिर से छोटे पर्दे पर किया जा रहा है। ऐसे में एक्टर-प्रोड्यूसर मुकेश खन्ना भी रामायणमहाभारत और शक्तिमान के पुन: प्रसारण से काफी खुश हैं। मुकेश ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा था। अब बेटी सोनाक्षी के पक्ष में खुद पिता शत्रुघ्न सिन्हा उतर आए हैं। शत्रुघ्न ने मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने कहा था कि  'महाभारत' में भीष्‍म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्‍ना ने कहा, 'मुझे लगता है कि रीटेलिकास्‍ट उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्‍होंने इसे नहीं देखा है। यह सोनाक्षी सिन्‍हा जैसे लोगों के लिए भी मददगार होगा, जिन्‍हें हमारी पौराणि‍क कथाओं के बारे में जानकारी नहीं है। उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता है कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।

मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं एकता कपूर पर भी निशाना साधा था। हालांकि अब सोनाक्षी के स्पोर्ट में शत्रुघ्न सिन्हा आए हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार शत्रुघ्न ने कहा है कि मुझे लगता है सोनाक्षी के द्वारा रामायण का जवाब देने पर किसी को दिक्कत है। रामायण से संबंधित किसी चीज को लेकर इनको किसने एक्सपर्ट बनाया।

साथ ही किसने हिंदू धर्म का संरक्षक बनाया है।   एक्टर ने कहा है कि मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी अपने दम पर स्टार बनी है। मुझे उसके करियर को लॉन्च नहीं करना पड़ा। वह ऐसी बेटी है जिस पर हर पिता को गर्व हो।रामायण के सवालों का जवाब ना देने पर सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) को एक अच्छा हिंदू होने के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हासोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीJatadhara: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' 7 नवंबर को रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीSupreme Court order dogs: हम कितने भावशून्य हो गए, हर दिन निराशाजनक?, सुप्रीम कोर्ट निर्देश को लेकर वीर दास, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, वरुण ग्रोवर और सोनाक्षी सिन्हा दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीNikita Roy Review: अंधकार, आस्था और सच की टक्कर में महिला पत्रकार की जंग?, सोनाक्षी की दमदार एक्टिंग से चमकी फिल्म 

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी की फिल्म 'निकिता रॉय' की बदली डेट, जुलाई को इस होगी रिलीज

कारोबारSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?