लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर की तुलना पिता ऋषि कपूर से होने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, 'बाप बाप होता है'

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 19:47 IST

ऋषि कपूर के निधन से सभी सदमे में हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए बड़ी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। रणबीर कपूर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में नजर आए थे।

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को बड़ा झटका लगा है। 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 30 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ऋषि कपूर ने मुंबई के एच. एन. रिलाएंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। यूं अचानक ऋषि कपूर की मौत पर यकीन करना फैंस के लिए अभी मुश्किल लग रहा है।

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ऋषि कपूर को याद किया और उन्हें एक शानदार कलाकार बताया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऋषि कपूर की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए रणबीर कपूर को लेकर बड़ी बात कही। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक ऋषि कपूर की विरासत को आगे ले जाना रणबीर कपूर के लिए यहां से आसान नहीं होगा। ऋषि कपूर ने जो नाम अपने दौर में कमाया था, रणबीर उससे अभी बहुत पीछे हैं। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, राजेंद्र कुमार और राजेश खन्ना के बाद ऋषि कपूर ही ऐसे एक्टर थे जो रोमांस के मामले में अपनी एक अलग इमेज बनाने में सफल रहे। अगर रणबीर कपूर को अपने पिता की तरह नाम कमाना है तो उन्हें खुद पर काफी मेहनत करनी होगी। क्योंकि बाप बाप होता है. इस समय दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। 

शत्रुघ्न सिन्हा और ऋषि कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। नसीब(1981), खुदगर्ज(1987) और रणभूमि(1991) जैसी यादगार फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है। वहीं रणबीर कपूर आखिरी बार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में नजर आए थे।

टॅग्स :ऋषि कपूरशत्रुघ्न सिन्हाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल