लाइव न्यूज़ :

लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन की उड़ी अफवाह, सांसद मनोज तिवारी ने बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2020 10:11 IST

मंगलवार को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा के कोरोना वायरस से निधन की अफवाह ने लोगों को सकते में डाल दिया। जिसके बाद सच्चाई बताने के लिए खुद शारदा सिन्हा को सामने आना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगीमीडिया रिपोट्स की मानें तो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे।

लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने फेसबुक पर खुद वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी। वीडियो जारी कर गायिका ने बताया कि उन्होंने इस महामारी से बचने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद वो कोविड-19 के चपेट में आ गईं। वीडियो में उन्होंने ये भी कहा कि इस समय उन्हें फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है। लेकिन अब सिंगर की मौत की अफवाह उड़ी है।

सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। जिसके बाद खुद शारदा सिन्हा ने सामने आकर अपनी मौत की फर्जी खबर को अफवाह बताया। उनके बेटे ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें शारदा सिन्हा ने कहा कि उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

 इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शारदा सिन्हा ने अपने चाहने वालों से अपील करते हुए कहा कि उनकी दुआओं से वह जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी। उनके बेटे ने भी उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया है। 

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी ट्वीट करके गोकगायिका के निधन की खबर को अफवाह बताया है। मनोज ने ट्वीट करके लिखा है कि कुछ लोग प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन का झूठा समाचार चला रहे हैं,ऐसा अभी उनके पुत्र अंशुमान ने बताया।#शारदा जी ‘कोरोना positive’ ज़रूर हुई हैं पर बिल्कुल ठीक हैं उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है..

वीडियो में शारदा सिन्हा ने क्या था कहा

शारदा सिन्हा ने वीडियो में कहा, 'आप सभी को ये जानकर दुख होगा कि मैं कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हूं। जबकि मेरा कोई कॉन्टैक्ट बाहरी लोगों से नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि कोरोना खुद घर चलकर आ गया है। इतने एहतियात बरतने के बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी।'

उन्होंने वीडियो में कहा, 'मैं बस यही कहना चाहूंगी की आप सब अपना ध्यान रखिए और बार-बार साबुन से अपने हाथ धोएं। मैं अभी तो जा रही हूं, लेकिन जल्द ही आप लोगों के बीच वापस आउंगी।' बता दें, शारदा सिन्हा बिहार कोकिला के नाम से मशहूर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।  

टॅग्स :शारदा सिन्हाभोजपुरीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?