लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर की आवाज कहलाने वाले शैलेंद्र सिंह बनना चहते थे एक्टर, लेकिन बन गए प्लेबैक सिंगर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2021 20:43 IST

शैलेंद्र फिल्मों में एक्टिंग करना चाहते थे। वे बचपन से ही अभिनय के साथ साथ गायन में भी काफी अच्छे थे।

Open in App
ठळक मुद्देशैलेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला गाना ऋषि कपूर की एक फिल्म में मिला शैलेन्द्र के गाने उस दौर में इतने मशहूर हुए कि लोग उन्हें ऋषि कपूर की आवाज कहने लगे

अपनी अवाज से बॅालीवुड एक्टर ऋषि कपूर की कई फिल्मों में अपने गीतो से जादू चलाने वाले शैलेंद्र सिंह आप को तो याद ही होगों। गायककार शैलेंद्र सिंह के गाने इतने लोकप्रिय है कि आज भी लोग उनके गीतो को गुनगुनाते हैं। आपको बता दें कि शैलेंद्र बॉलीवुड में अपने आपको एक एक्टर के रूप में पेश करना चाहते थे लेकिन नियति को शायद  कुछ और ही मंजूर था। और इस कारण वे प्लेबैक सिंगर बन गए। फिल्म इंडस्ट्री में उनको गायकी से खूब सफलता मिली। 

शैलेंद्र फिल्मों में एक्टिंग करना चाहते थे। वे बचपन से ही अभिनय के साथ साथ गायन में भी काफी अच्छे थे। गायन में उनके इस टेलेंट को देखते हुए शैलेंद्र की मां ने उनको छोटे इकबाल के पास संगीत सीखने के लिए भेजना शुरू किया। 

शैलेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला गाना ऋषि कपूर की एक फिल्म में मिला। उसके बाद इस मशहूर गायक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। बतादें कि शैलेन्द्र के गाने उस दौर में इतने मशहूर हुए कि लोग उन्हें ऋषि कपूर की आवाज कहने लगे। बॉबी फिल्म में उनके द्वारा गाए गानों ने उन्हें रातों रात हिट कर दिया।

शैलेंद्र ने 'हमने तुमको देखा तुमने हमको देखा' (खेल खेल में), 'होगा तुमसे प्यारा कौन' (जमाने को दिखाना है),  'तुमको मेरे दिल ने' (रफूचक्कर) जैसे कई गाने बहुत लोकप्रिय हुए। लेकिन सन 1987 से उनकी गायकी के दौर में ठहराव आना शुरू हुआ। इस दौरान उन्हें किसी भी फिल्म में गाना गाने का मौका नहीं मिला।

 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल