लाइव न्यूज़ :

23 साल बाद शाहरुख ने किया खुलासा- 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के बारे में सलमान ने कर दी थी ये भविष्यवाणी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2019 12:53 IST

शाहरुख के करियर की मील का पत्थर जो फिल्म कही जाती है वो है दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे । इस फिल्म की रिलीज के लगभग 24 साल बाद बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर क्या भविष्यवाणी की थी।

Open in App

 शाहरुख खान की फिल्म जीरो हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी। किंग खान अब अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जोर-शोर से बिजी हैं। शाहरुख के करियर की मील का पत्थर जो फिल्म कही जाती है वो है दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे । इस फिल्म की रिलीज के लगभग 24 साल बाद बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर क्या भविष्यवाणी की थी। डीडीएलजे आज भी फैंस के दिलों के दिलों में राज करती है।

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार हाल ही में किंग खान ने बताया है कि मुझे अच्छे से याद है जब डीडीएलजे के प्रीमियर में मेरे कुछ दोस्त मेरे साथ थे। जब वह सीन आया जिसमें राज कहता है- राज अगर ये तुझको प्यार करती है तो पलट कर जरूर देखेगी, पलट पलट।  एक्टर ने बताया कि इस सीन को देखने के बाद सलमान ने कहा था कि तुम्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि तू लड़की को मार डालेगा। 

जैसे तूने बाजीगर में लड़की को मार डाला था। अगर तुम इस फिल्म में नहीं होता तो ये फिल्म काफी अच्छा करती। शाहरुख के मुताबिक ये सुनकर मुझे काफी बुरा लगा था।   किंग खान ने बताया कि सलमान ही वो पहले इंसान थे जिसने कहा था कि ये फिल्म बहुत शानदार होने वाली है।

नहीं देखी खुद की फिल्म

 किंग खान ने कहा कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म दीवाना को आज तक नहीं देखा है। सिगनेचर मास्टरक्लास के तीसरे सीजन में शामिल हुए किंग खान ने ये खुलासा किया। 

जब शाहरूख से पूछा गया कि उन्होंने 1992 में आई फिल्म दीवाना क्यों नहीं देखी तो किंग खान ने बताया, ''जब तक उन्हें फिल्म के बनते हुए प्रोसेस में मजा नहीं आता तब तक वो अपनी खुद की कोई फिल्म नहीं देखते। सिर्फ इसीलिए की नहीं मैं उस फिल्म को प्यार करता हूं या उससे नफरत करता हूं बल्कि इसलिए क्योंकि इसलिए कि ऐसा करने से मुझे खुशी नहीं होती।''

शाहरूख खान ने आगे कहा, '' मैं अपनी फिल्मों को बनाने में बाकी जितनी ही मेहनत करता हूं। और उस प्रोसेस को इंज्वॉय करना चाहता हूं। ये जरूरी है कि किसी भी मंजिल पर पहुंचते हुए उसकी मंजिल में आप इंज्वॉय जरूर करें। फिल्म कैसी होगी कैसी नहीं ये आपके ऊपर नहीं है। ऐसे ही दीवाना ने बहुत अच्छा काम किया मगर मैंने आज तक इसे नहीं देखा।'' 

टॅग्स :शाहरुख़ खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?