लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान को 25 साल बाद मिली नई 'महबूबा', ऐसे किया प्यार का इजहार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 18, 2018 10:04 IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस वक्त 'ज़ीरो' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी सभी हालिया पोस्ट में कटरीना कैफ की तारीफें होती हैं और अनुष्का शर्मा का जिक्र तक नहीं होता।

Open in App

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के हालिया पोस्ट देखिए। उनकी टाइम लाइन एक खास शख्स की तारीफों और तस्वीरों से भरी पड़ी है। शाहरुख खान उस शख्स से खुलेआम प्यार का इजहार कर रहे हैं। उनकी इस नई मोहब्बत से फिल्मी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस वक्त 'ज़ीरो' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आनंद एल. राय की इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ ने अभिनय किया है। लेकिन खबर फैल रही है कि शाहरुख का दिल कटरीना पर जा अटका है। तभी तो उनकी सभी हालिया पोस्ट में कटरीना कैफ की तारीफें होती हैं और अनुष्का शर्मा का जिक्र तक नहीं होता।

1993 में शाहरुख खान की डर फिल्म आई थी। उस फिल्म के एक सीन में जूही चावला की एक बड़ी सी तस्वीर के सामने खड़े होकर शाहरुख कहते हैं... आई लव यू क्क्क किरण'। 25 साल बाद ज़ीरो फिल्म के सेट पर शाहरुख ने इस सीन को रीक्रिएट किया।शनिवार को शाहरुख खान ने कैटरीना की तस्वीर को आई स्क्रीम खिलाते हुए ट्वीट किया, 'क्योंकि वो असल जिंदगी में कभी आई स्क्रीम नहीं खाती, क्योंकि वो खूब मेहनत करती है, और क्योंकि वो मुझे आनंद राय की ज़ीरो फिल्म में डर की याद दिलाती है... आई लव यू कटरीना'

9 मार्च को एक और तस्वीर पोस्ट करते हुए शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'मेरी मीडिया मैनेजर ने एक और धमाल किया। मैंने जो पिछली सेल्फी पोस्ट की थी उससे कटरीना को बहुत आपत्ति हुई। यहां एक नमूना है कि कटरीना कितनी खूबसूरत सेल्फी लेती हैं और ज़ीरो के सेट पर हम सब का कितना मनोरंजन करती है।' 2 मार्च को आनंद एल राय और कटरीना के साथ शाहरुख खान ने एक फोटो डाली थी। उसमें भी कटरीना को अपना मीडिया मैनेजर बताया था।

ज़ीरो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे हिमांशु जोशी ने लिखा है। आनंद एल. राय निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं जिसे सुपरस्टार कटरीना से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं। शाहरुख खान और कटरीना कैफ के बीच यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले शाहरुख-कटरीना-अनुष्का की ये तिकड़ी जब तक है जान फिल्म में साथ काम कर चुकी है। 'ज़ीरो' 21 दिसबंर 2018 को रिलीज होगी।

टॅग्स :शाहरुख़ खानकैटरीना कैफअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया