लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' के बाद साउथ की इस फिल्म में नजर आ सकते हैं शाहिद कपूर, जानिए यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 27, 2019 13:14 IST

कबीर सिंह की शानदार कमाई के बाद शाहिद एक और साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकबीर सिंह की शानदार कमाई के बाद शाहिद एक और साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे हालांकि फिल्म की कास्टिंग की कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। ये फिल्म साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिन्दी रीमेक था। अब शाहिद जल्द एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं।

कबीर सिंह की शानदार कमाई के बाद शाहिद एक और साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। खबर के अनुसार करण जौहर ने तेहगू एक्टर नानी की हालिया रिलीज जर्सी के हिंदी रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। इस रीमेक में शाहिद कपूर को लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। 

इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे  हालांकि फिल्म की कास्टिंग की कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन कयास है कि शाहिद को निर्माता फिल्म में ले सकते हैं।

इस फिल्‍म की कहानी को लेकर बात करें तो कुछ समय पहले रिलीज हुई यह फिल्‍म ‘जर्सी’ को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया था। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नानी ने एक क्रिकेटर का रोल प्ले किया था। फिल्म में इमोशनल एंगल भी दिखाया गया था। शाहिद को अगर इस फिल्म में लिया जाता है तो एक बार फिर से साउथ की फिल्म के रीमेक के जरिए शाहिद पर्दे पर धमाल मचा देंगे। फैंस को अब इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल