लाइव न्यूज़ :

आप ऐसे हैं? मुझे आपके साथ नहीं रहना, उड़ता पंजाब देखने के दौरान शाहिद से 5 फीट दूर चली गई थीं मीरा राजपूत, कह दी थी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2022 15:17 IST

शाहिद कपूर ने कहा कि उड़ता पंजाब के रिलीज से पहले मीरा राजपूत से उनकी शादी हुई थी। अरेंज मैरिज थी तो एक दूसरे को ठीक से जानते नहीं थे। फिल्म में उनका किरदार देख मीरा को लगा था कि उसने गलत आदमी से शादी कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर ने बताया कि उड़ता पंजाब में टॉमी सिंह के किरदार को देखने के बाद पत्नी मीरा राजपूत सोच में पड़ गई थीं2016 में रिलीज उड़ता पंजाब देखने के बाद मीरा राजपूत को लगा था कि उनकी शादी एक गलत इंसान से हो गई है

मुंबईः अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर की छवि देख उनकी पत्नी मीरा राजपूत काफी घबरा गई थीं। शाहिद कपूर ने अपने एक हालिया साक्षात्कार में खुलासा किया कि उड़ता पंजाब देखने के दौरान मीरा मुझसे पांच फीट दूर चली गई थी। यही नहीं मीरा को लगा था कि उनकी शादी एक गलत इंसान से हो गई है।

गौरतलब है कि उड़ता पंजाब में शाहिद ने एक ड्रग एडिक्ट रॉक स्टार की भूमिका निभाई थी जो बुरे व्यवहार से ग्रस्त होता है। इसके साथ ही शाहिद ने कबीर सिंह में भी एक एंग्री मैंन की भूमिका में नजर आए थे। न्यूज 18 से बात करते हुए शाहिद ने अपनी शादी से जुड़े किस्से साझा करते हुए कहा कि मीरा और मेरी अभी-अभी शादी हुई थी। उड़ता पंजाब के रिलीज होने से पहले उसे फिल्म दिखाने ले गया। 

शाहिद ने बताया कि जब फिल्म शुरू हुआ, मीरा उनके ठीक बगल में बैठी थी, लेकिन जब शाहिद ने इंटरवल पर उनकी तरफ देखा तो वह उनसे 5 फीट दूर हो गई थीं। बकौल शाहिद- ''हमारी अरेंज मैरिज थी तो एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते नहीं थे। मैंने पूछा- क्या हुआ? मीरा ने मेरी तरफ देखा और पहला सवाल किया, क्या तुम यह आदमी हो? क्या आप ऐसे हो? मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती'। मैंने कहा, 'नहीं, नहीं, वह टॉमी सिंह है। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है।" गौरतलब है कि शाहिद और मीरा ने 2015 में शादी के बंधन में बंध गए। उनके दो बच्चे हैं- बेटी मिशा और बेटा जैन।

टॅग्स :शाहिद कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल