लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सामने आया शाहिद कपूर का रिएक्शन, जानिए एक्टर ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2022 18:08 IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। जानकारी के अनुसार आलिया और रणबीर की शादी की सभी रस्में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पूरी हो जाएंगी। इस बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर शाहिद कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। शाहिद ने कहा कि जब तक दोनों खुद इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते हैं तब तक वो इसपर किसी तरह का कोई बयान नहीं देंगे।

मुंबई: इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड का ये स्टार कपल अप्रैल के महीने में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और रणबीर की शादी की सारी रस्में 13 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पूरी हो जाएंगी। जानकारी के अनुसार, रणबीर और आलिया कपूर खानदान के पुश्तैनी घर आरके हाउस में सात फेरे लेने वाले हैं।

वहीं, अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' को प्रमोट कर रहे बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कोई भी बयान देने से मना कर दिया है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान शाहिद ने कहा कि जब तक दोनों खुद इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं कर देते हैं तब तक वो इसपर किसी तरह का कोई बयान नहीं देंगे। बता दें कि शाहिद कपूर और आलिया भट्ट एकसाथ शानदार और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

फिलहाल, दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके बाद वह 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के ही साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री के पास 'डार्लिंग्स' (Darlings) और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी हैं।

बताया जा रहा है कि आलिया शादी के तुरंत बाद फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शुटिंग के लिए अमेरिका रवाना हो जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर 'शमशेरा' में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। रणबीर के पास एनिमल (Animal) फिल्म भी है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ एक और फिल्म भी वे कर रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं है। 

टॅग्स :शाहिद कपूरआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल