लाइव न्यूज़ :

जब शाहिद कपूर ने करीना के साथ काम करने को लेकर कहा- मैं भैंस के साथ भी रोमांस कर सकता हूं

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 7, 2021 15:30 IST

इम्तियाज अली की मूवी 'जब वी मेट' के दौरान एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर शाहिद कपूर का ब्रेकअप हुआ था लेकिन दोनों ने मीडिया में कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया था लेकिन अब शाहिद ने करीना के साथ काम करने को लेकर बड़ी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर ने कहा- मैं भैंस के साथ भी रोमांस कर सकता हूंकरीना के साथ काम करने को लेकर शाहिद ने कही बड़ी बात जब वी मेट फिल्म के दौरान दोनों का हुआ था ब्रेकअपटशन फिल्म के समय करीना-सैफ में बढ़ी नजदीकियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर शाहिद कपूर 2007 में बनी फिल्म "जब वी मेट" में आखिरी बार नजर आए थे । साथ ही इस मूवी के दौरान ही लंबे रिलेशनशिप के बाद उनका ब्रेकअप भी हो गया था । फिल्म के समय हुए ब्रेकअप के बारे में करीना और शाहिद ने मीडिया में कभी कोई बयान नहीं दिया । हालांकि ब्रेकअप के बाद भी करीना और शाहिद ने 'उड़ता पंजाब'  में काम किया था लेकिन दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया था । 

शाहिद ने कहा- मैं भैंस के साथ भी रोमांस कर सकता हूं

जब शाहिद से करीना के साथ काम करने के बारे में पूछा गया, तो शाहिद ने कहा कि मैं करीना के साथ काम करना चाहूंगा. शाहिद ने कहा कि मेरे हिसाब से एक अभिनेता के रूप में मेरे निर्माता अगर मुझे गाय या भैंस के साथ भी रोमांस करने को कहेंगे तो मैं वो भी करूंगा क्योंकि यह मेरा काम है । शाहिद और करीना ने साथ में तीन फिल्मों में काम किया, जिसमें फिदा और चुपचुप के ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था । वहीं जब वी मेट फिल्म एक ब्लॉकबस्टर थी लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई ।

 फिल्म टशन में करीना को हुआ था सैफ से प्यार

पिछले साल अनुपमा चोपड़ा के इंटरव्यू में जब करीना कपूर से ब्रेकअप के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि फिल्म 'जब वी मेट' और ब्रेकअप ने मेरे जीवन को बहुत प्रभावित किया था । एक्ट्रेस ने कहा था कि वास्तव में उन्हें 'जब वी मेट'  फिल्म के बारे में शाहिद ने ही बताया था. शाहिद ने कहा था कि मुझे इस फिल्म की स्क्रिपट सुननी चाहिए । करीना ने कहा कि शाहिद ने ही मुझे कहा था कि यह फिल्म एक अद्भूत लड़की की कहानी है और मुझे यह फिल्म करनी चाहिए । फिर हमें पूरी टीम का साथ मिला और हमने फिल्म अच्छे से पूरी की ।

ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए करीना ने कहा था कि तब किस्मत को यही मंजूर था और हमारे  रास्ते अलग हो गए । जब वी मेट और टशन दोनों फिल्म के कारण मेरे जीवन में बड़े बदलाव आए हैं । टशन मूवी में करीना और सैफ अली खान के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में दोनों ने शादी कर ली। फिलहाल शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हैं और उनके दो प्यारे बच्चे भी हैं। वहीं करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की और उनके भी दो बेटे हैं।

टॅग्स :करीना कपूरशाहिद कपूरइम्तियाज अली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?