लाइव न्यूज़ :

घर बैठे खुद को इम्प्रूव करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं आलिया भट्ट, बहन ने शेयर की तस्वीर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 1, 2020 17:31 IST

इस तस्वीर में आलिया सोफा पर बैठी लैपटॉप पर काम करती दिख रही हैं और सामने मेज पर कुछ किताबें रखी हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखबर है कि आलिया इन दिनों राइटिंग का एक ऑनलाइन कोर्स कर रही हैं। आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर उनके इस स्पेशल टाइम की तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सेल्फ क्वारंटाइन के दौरान खाली समय को अच्छी तरह यूटिलाइज कर रही हैं। वह इन दिनों अपनी राइटिंग स्किल को निखारने में जुटी हुई हैं। खबर है कि आलिया इन दिनों राइटिंग का एक ऑनलाइन कोर्स कर रही हैं। उनकी बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर उनके इस स्पेशल टाइम की तस्वीर शेयर की है। 

इस तस्वीर में आलिया सोफा पर बैठी लैपटॉप पर काम करती दिख रही हैं और सामने मेज पर कुछ किताबें रखी हुई हैं। कैप्शन में शाहीन ने लिखा, ''राइटर्स रूम।'' बता दें कि कुछ दिनों पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके लैपटॉप की स्क्रीन नजर आ रही थी। 

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''घर पर रहो और कुछ नया सीखने की कोशिश करो।'' फोटो में लैपटॉप के आगे कुछ नोटबुक्स भी दिख रही थीं। आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को 1637 पहुंच गयी, वहीं इस महामारी से मौत का आंकड़ा 38 हो गया। मंत्रालय ने बताया कि 1466 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, वहीं 132 लोग या तो ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनआलिया भट्टबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल