लाइव न्यूज़ :

'जवान' के प्रिव्यू को 24 घंटे में 10 करोड़ लोगों ने देखा, शाहरुख ने साबित किया बरकरार है उनकी बादशाहत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 11, 2023 15:37 IST

'जवान' का प्रिव्यू 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे रिलीज हुआ। ट्रेलर तीन भाषाओं - हिंदी, तेलुगु और तमिल में जारी किया गया और यह उस दिन सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बना। 'जवान' के प्रिव्यू को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलाक इसे 10 करोड़ लोग देख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का प्रिव्यू जारीप्रिव्यू को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैंसभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलाक इसे 10 करोड़ लोग देख चुके हैं

Jawan prevue: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का प्रिव्यू जारी किया गया है।  प्रीव्यू रिलीज होते ही अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। रिलीज होने के 24 घंटे में ही  'जवान' के प्रिव्यू को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को मिलाक इसे 10 करोड़ लोग देख चुके हैं। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए ये एक रिकॉर्ड है। 

'जवान' का प्रिव्यू 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे रिलीज हुआ। ट्रेलर तीन भाषाओं - हिंदी, तेलुगु और तमिल में जारी किया गया और यह उस दिन सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो बना। 'जवान' के प्रिव्यू को मिल रही प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि अब भी बॉलीवुड के असली किंग शाहरुख ही हैं।

'जवान' का प्रिव्यू धमाकेदार और इसे देखकर तय माना जा रहा है कि किंग खान की अगली फिल्म में उनकी पिछली फिल्म 'पठान' से भी तगड़ा एक्शन होगा। प्रिव्यू की शुरुआत में ही शाहरुख का डॉयलॉग है।  “मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं, मां को किया वादा हूं, या अधूरा एक इरादा हूं। मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं! ये खुद से पूछना, क्योंकि मैं भी आप हूं।” इस आवाज के साथ प्रिव्यू शुरु होता है और फिर धमाकेदार एक्शन सीन्स का सिलसिला जारी रहता है।

प्रिव्यू में शाहरुख को गंजा भी दिखाया गया है। एक डॉयलॉग में शाहरुख कहते हैं कि “जब मैं विलेन बनता हूं तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं सकता”। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद शाहरुख इस फिल्म में भी पठान की तरह किसी एजेंट का किरदार निभा रहे हैं लेकिन ये सीक्रेट है।

शाहरुख के अलावा ट्रेलर में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि समेत कई ऐक्टर्स दिख रहे हैं। दीपिका पादुकोण का भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है। 2 मिनट 12 सेकंड के प्रिव्यू में शाहरुख के 4 से 5 लुक दिखे हैं। हालांकि इसके बाद भी साफ नहीं हो पाया है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है।

तमिल फिल्मों के सफल निर्देशक एटली ने इसका निर्देशन किया है। माना जा रहा है कि 'जवान' शाहरुख की पिछली फिल्म 'पठान' के मुकाबले ज्यादा एक्शन भी होगा और ये ज्यादा पैसा भी कमाएगी।

'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में नयनतारा और शाहरुख के अलावा सान्या मल्होत्रा, रिद्धी डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। 

टॅग्स :शाहरुख खानमूवी ट्रेलरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'