लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, कहा- इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 4, 2023 18:24 IST

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जाते समय एक बड़ी दुर्घटना में बाल-बाल बचे। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।एक फैन ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान से कहा था कि वो पंत को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भेजें।इसपर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के साथ अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह अपनी स्पष्टवादी और मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं और अक्सर ट्विटर पर #AskSRK सेशन के जरिए फैंस के साथ बात करते हैं। इसी क्रम में खान ने बुधवार को ट्विटर के जरिए फैंस से बात की। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दरअसल, एक फैन ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान से कहा था कि वो पंत को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भेजें। इसपर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक लड़ाकू और बहुत टफ लड़का है।" बता दें कि पंत अपनी कार में अकेले थे जब उनकी मर्सिडीज जीएलई कार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर डिवाइडर रेलिंग से टकरा गई थी।

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि वो लिगामेंट की चोट की सर्जरी कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके कारण वह अनिश्चित काल के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि पंत को देहरादून के एक अस्पताल से एयरएंबुलेंस में मुंबई ले जाया गया है जहां घुटने और टखने के लिगामेंट की चोट के लिए उनका व्यापक उपचार होगा।

टॅग्स :ऋषभ पंतशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?