लाइव न्यूज़ :

'टाइम मैगजीन' के रीडर पोल में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में पहले नंबर पर रहे शाहरुख खान, इन्हें हासिल हुआ दूसरा और तीसरा स्थान

By अनिल शर्मा | Updated: April 7, 2023 14:41 IST

अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार,  12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रकाशन के अनुसार,  12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 प्रतिशत मत शाहरुख खान को मिले।इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की महिलाएं हैं।ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं।

नयी दिल्लीः टाइम मैगजीन के पाठकों के लिए हुई पोलिंग में  2023 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शाहरुख खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है।

अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार,  12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 प्रतिशत मत शाहरुख खान को मिले। इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की वे महिलाएं हैं, जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं।

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं। अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर मेसी 1.8 प्रतिशत वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

ऑस्कर विजेता मिशेल योह, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। पत्रिका के अनुसार, उनके संपादक 13 अप्रैल को उनकी पसंद के ‘टाइम100’ 2023 की सूची जारी करेंगे। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :शाहरुख़ खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'