लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा के 'कौन है शाहरुख खान' कहने के बाद अभिनेता ने किया उन्हें फोन, जानें पठान ऐक्टर ने क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2023 11:31 IST

सीएम हिमंत ने शाहरुख खान को गुवाहाटी में हुई घटना को लेकर आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा था कि शाहरुख कौन हैं।सीएम ने यह बात शहर के नारेंगी स्थित एक सिनेमा घर में हुए हंगामे के सवाल को लेकर कही।इस घटना को लेकर शाहरुख खान ने हिमंत बिस्वा सरमा को फोन किया और घटना को लेकर चिंता जाहिर की।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान 'कौन है शाहरुख खान' के बाद अभिनेता ने उन्हें फोन किया और गुवाहाटी में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान हुई घटना को लेकर चिंता व्यक्त की। असम के मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी अपने एक ताजा ट्वीट में की है। हिमंत के मुताबिक शाहरुख ने उन्हें सुबह 2 बजे फोन किया था।

शाहरुख ने फोन पर गुवाहाटी शहर के नारेंगी स्थित एक सिनेमा घर में शुक्रवार को हुए हंगामे को लेक चिंता जाहिर की। इसपर सीएम हिमंत ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का कर्तव्य है। हम जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई अप्रिय घटना न हो।

गौरतलब है कि शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में पूछा था कि शाहरुख कौन हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता।’’

दरअसल मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गये उस हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था जिसमें उन्होंने शहर के नारेंगी स्थित एक सिनेमा घर में शुक्रवार को हंगामा किया था। इस सिनेमाघर में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को दिखाया जाना है। कट्टरपंथी संगठन के स्वयंसेवकों ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर उन्हें जला दिया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि ‘‘इस समस्या के संबंध में खान ने मुझसे बात नहीं की है, लेकिन बॉलीवुड के बहुत से लोग मुझसे बात करते हैं। यदि वे बात करते हैं, तो मैं इस मामले को देखूंगा। यदि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।’’

फिल्म ‘पठान’ को एक गाने ‘बेशर्म रंग...’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाए जाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है। जब संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि खान बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, तो शर्मा ने कहा कि राज्य के लोगों को हिंदी के बजाय असमी फिल्मों के प्रति चिंतित होना चाहिए।

टॅग्स :शाहरुख़ खानहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया