लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन प्रशंसकों के बीच मनाते हुए शाहरुख खान हुए भावुक, कहा- खोने के लिए कुछ नहीं है

By भाषा | Updated: November 3, 2019 16:25 IST

शाहरुख ने कहा कि वह अपने करियर के बुरे दिन देख चुके हैं और उनका मानना है कि जिंदगी जीने का सबसे सही तरीका हर पल का आनंद उठाना ही है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ने कहा, ‘‘मैं खुशकिस्मत और बदकिस्मत दोनों रहा हूं, जब मैं काम करने मुम्बई आया था तब मैंने अपना सब कुछ खो दिया था, माता-पिता, पैसा..मेरी एक बहन थी जो अस्वस्थ थी... मेरी शादी बस हुई ही थी और मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि जो होगा अच्छा ही होगा। तमाम नकारात्मकताओं के बावजूद मुझे यही लगता था कि कुछ गलत नहीं हो सकता। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं कुछ खो दूंगा।’’

अपने दम पर हिंदी सिनेमा की बादशाहत हासिल करने वाले शाहरुख खान का कहना है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। अभिनेता शनिवार को 54 वर्ष के हो गए। उपनगरीय बांद्रा में ‘सेंट एंड्रयूज ऑडिटोरियम’ में शनिवार रात उन्होंने यह खास दिन अपने हजारों प्रशंसकों के साथ बिताया।

शाहरुख ने कहा कि वह अपने करियर के बुरे दिन देख चुके हैं और उनका मानना है कि जिंदगी जीने का सबसे सही तरीका हर पल का आनंद उठाना ही है। जन्मदिन पर अपने प्रशंसकों के साथ मुलाकात करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘‘ मैं खुशकिस्मत और बदकिस्मत दोनों रहा हूं, जब मैं काम करने मुम्बई आया था तब मैंने अपना सब कुछ खो दिया था, माता-पिता, पैसा..मेरी एक बहन थी जो अस्वस्थ थी... मेरी शादी बस हुई ही थी और मेरे पास रहने के लिए घर नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि जो होगा अच्छा ही होगा। तमाम नकारात्मकताओं के बावजूद मुझे यही लगता था कि कुछ गलत नहीं हो सकता। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं कुछ खो दूंगा।’’

शाहरुख ने कहा कि वह फिल्म उद्योग में जूही चावला, फिल्म निर्माता अजीज मिर्जा, राजीव मेहरा और अभिनेता-निर्माता विवेक वासवानी जैसे दोस्त पाकर खुश हैं, जिन्होंने मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया।

निजी और पेशेवर जीवन में तालमेल बैठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कहीं भी तालमेल बैठाने की जरूरत नहीं पड़ी।

वहीं, शाहरुख खान ने कहा कि वह अपने जीवन में ऐसे अच्छे किरदार निभाना चाहते हैं, जिससे उनके बेटे अबराम समझ पाएं कि लोग उनसे प्यार क्यों करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब आर्यन और सुहाना बड़े हो रहे थे तब उन्होंने ‘बाजीगर’ और ‘कुछ कुछ होता है’...की। शाहरुख ने कहा, ‘‘ आर्यन का कहना है कि अगले तीन-चार साल में मुझे ऐसी बड़ी फिल्में करनी चाहिए जिससे अबराम को पता चले कि लोग मुझसे प्यार क्यों करते हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा कि मुझे कुछ नए किरदार निभाने को मिलें।’’

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल