लाइव न्यूज़ :

दार्जिलिंग को पेरिस बताकर गौरी को हनीमून पर ले गए थे शाहरुख खान, ये थी वजह

By मेघना वर्मा | Updated: May 2, 2019 17:29 IST

शाहरुख आखिरी बार जीरो फिल्म में दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने एक बौने का किरदार निभाया है। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खान कमाल नहीं दिखा पाई। 

Open in App

बॉलीवुड के किंग खान आज जिस जगह जाते हैं उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो उठते हैं। मगर शाहरुख खान आज जितने बड़े सुपरस्टार हैं ये शोहरत उन्होंने खुद के दम पर हासिल की  है। किंग खान के फैंस जानते हैं कि वो मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉंग करते हैं। सिर्फ यही नहीं शादी के बाद तक भी शाहरुख मिडिल क्लास से ही बिलॉंग करते थे। रिसेंटली शाहरुख ने अपने इसी स्टेज पर हनीमून की एक ब्यूटीफुल स्टोरी शेयर की है। 

हाल ही में एचटी की ओर से किए गए इंडियाज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2019 में शिरकत करने वाले शाहरुख और गौरी को मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवॉर्ड मिला। जब स्टेज पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाकर उनपर बात की गई तो उन्हीं में से एक पर शाहरुख ने अपनी हनीमून के समय की बातें शेयर की। शाहरुख ने बताया कि शादी के बाद वो गौरी से झूठ बोलकर उन्हें हनीमून पर ले गए थे।

शाहरुख ने फोटो देखकर कहा, 'ये मेरी कुछ पसंदीदा तस्वीरों में से एक है...जब हमारी शादी हुयी उस समय मैं गरीब था और गौरी भी मिडिल क्लास से बिलॉग करती थीं। तो सभी की तरह मैंने भी गौरी से वादा किया था कि उसे हनीमून के पेरिस लेकर जाऊंगा और एफिल टावर दिखाऊंगा। मगर मेरे पास ना पैसे थे ना एयरटिकट। मगर उसके बाद मैं उन्हें राजू बन गया जेंटलमैन के गाने की शूटिंग के लिए दार्जिलिंग लेकर गया था। जहां मैंने गौरी से कहा था कि ये पेरिस है...वो उस समय तक अब्रॉड गई भी नहीं थी ये हमारी शादी के 20 दिन बाद की फोटो है।'

शाहरुख के इसी अंदाज के तो दीवाने सभी हैं। शाहरुख खूबसूरत से खूबसूरत जगह को अपने प्यार और रोमांस भरे अंदाज से और भी खूबसूरत बना देते हैं। शाहरुख और गौरी का कपल बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन कपल्स में से एक है। शाहरुख आखिरी बार जीरो फिल्म में दिखाई दिए थे। जिसमें उन्होंने एक बौने का किरदार निभाया है। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खान कमाल नहीं दिखा पाई। 

टॅग्स :शाहरुख खानगौरी खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?