लाइव न्यूज़ :

शाहरुख से नहीं करने दी मुलाकात तो फैन ने खुद को मारा ब्लेड, मचा हड़कंप 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 4, 2018 22:30 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, 'शाहरुख का यह फैन कोलकाता से आया था और उसका नाम मोहम्मद सलीम है। जैसे ही कुछ शाहरुख के कुछ फैंस घुसने की कोशिश करने की कोशिश करने लगे वैसे यह भी घुसने लगा।

Open in App

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने बांद्रा स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, इस समय काफी संख्या में उनके फैंस एकत्रित हुए थे। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि अचानक हड़कंप मच गया। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख के एक फैन ने उनके घर के बाहर खुद पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह शख्स शाहरुख से न मिलने से काफी आहत था। 

रिपोर्ट के मुताबिक, 'शाहरुख का यह फैन कोलकाता से आया था और उसका नाम मोहम्मद सलीम है। जैसे ही कुछ शाहरुख के कुछ फैंस घुसने की कोशिश करने की कोशिश करने लगे वैसे यह भी घुसने लगा। इस बीच सभी को रोक दिया गया। जैसे ही रोका गया वैसे ही सलीम ने ब्लेड निकालकर खुद पर हमला किया। 

सलीम को ऐसा करते देख लोगों के होश उड़ गए और वहां मौजूद पुलिस ने तत्कल प्रभाव से उसे नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसको भर्ती कराया गया और उसका उपचार किया जा रहा है। 

वहीं, शाहरुख खान के घर से जैसे ही इशान खट्टर की गाड़ी बाहर निकली फैन्स ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस को थोड़ा बल का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।

इससे पहले पुलिस ने मुम्बई में शनिवार तड़के एक रेस्तरां में समयसीमा के कथित उल्लंघन को लेकर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के जन्मदिन की पार्टी रुकवा दी। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुम्बई में रात एक बजे के बाद रेस्तरां चालू नहीं रह सकते, लेकिन पार्टी इसके बाद भी जारी थी।

खान ने बांद्रा स्थित रेस्तरां में अपने 53वें जन्मिदन की पार्टी में अपने करीबी मित्रों को बुलाया था। अधिकारी ने दावा किया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो तेज आवाज में संगीत बज रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

टॅग्स :शाहरुख खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया