लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, कहा- एप्स और एब्स सब बना डालूंगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 17:51 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। साझा की हुई तस्वीर में एक्टर को शर्टलेस देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देखुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रहे हैं शाहरुख खानफिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं शाहरुखएक्टर ने शूट से शेयर की शर्टलेस फोटो

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर इस फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख फिलहाल इस समय पठान के लिए स्पेन में शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। यही नहीं, इस पोस्ट के साथ एक्टर ने दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है। 

बता दें कि शाहरुख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इसमें वो दोनों हाथों में रस्सी पकड़े हुए खड़े हैं, जबकि वो साइड में देख रहे हैं। उन्होंने चश्मा भी कैरी किया हुआ है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "शाहरुख अगर थोड़ा रुख भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे एप्स और एब्स सब बना डालूंगा।" वहीं, फैंस लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो, फिल्म पठान को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

बताते चलें कि हाल-फिलहाल में शाहरुख ने खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की थी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'एसआरके+' लॉन्च करने की घोषणा करते हुए ट्वीट भी किया था और लिखा था, "कुछ कुछ होने वाला है, ओटीटी की दुनिया में।" ऐसे में फैंस उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

टॅग्स :शाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?