लाइव न्यूज़ :

क्या अपना बंगला मन्नत बेचना चाहते हैं शाहरुख ? यूजर के इस सवाल का एक्टर ने दिया ये मजेदार जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 08:36 IST

शाहरुख खान खुलासा किया कि वह उन्होंने लॉकडाउन में बच्चों के साथ वक्त बिताया और बहुत सारी फिल्में देखी, एक यूजर ने शाहरुख से उनका घर बेचने का सवाल भी पूछा

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ने हाल ही में फैंस के सावलों के जवाब दिए हैंशाहरुख सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं

शाहरुख ने ट्विट पर अपने फैंस के लिए आस्क मी एनिथिंग का सेशन रखा. इस दौरान उनके फैंस ने उनके करियर और परिवार से जुड़े सवालों को पूछा. शाहरुख खान खुलासा किया कि वह उन्होंने लॉकडाउन में बच्चों के साथ वक्त बिताया और बहुत सारी फिल्में देखी. एक यूजर ने शाहरुख से उनका घर बेचने का सवाल भी पूछा.

किंग खान शाहरुख ने हाल ही में ट्विटर पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा और फैंस द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए. शाहरुख ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन का खाली समय घर पर बच्चों के साथ वक्त बिताया और बहुत सी फिल्में भी देखी. इस दौरान एक यूजर ने उनसे उनके बंगले मन्नत को बेचने के बारे में सवाल पूछा, जिसका शाहरुख ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. वसीम नाम के यूजर ने शाहरुख से पूछा, ''भाई, मन्नत बेचने वाले हो क्या?''

जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ''भाई, मन्नत बिकती नहीं, सिर झुका कर मांगी जाती है. याद रखोगे तो लाइफ मैं कुछ पा सकोगे.'' शाहरुख ने एक और यूजर के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह खुद को अपने बच्चों, वर्कआउट सेशन, क्रिकेट मैच में व्यस्त रखते हैं. एक अन्य फैन ने उनसे पूछा कि क्या आपने लॉकडाउन के दौरान कुकिंग सीखी? शाहरुख खान ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो नमक कितना डालना है, ये मेरे लिए अब भी मुश्किल है.''

एक यूजर ने उनसे पूछा, ''सुहाना, आर्यन और अबराम आपको डैड कहते हैं या डैडी?'' शाहरुख ने जवाब दिया, ''पापा.'' किंग खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में हैं. मंगलवार को उनकी फिल्म 'मोहब्बतें' को 20 साल पूरे हो गए.

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?