लाइव न्यूज़ :

'चिमनी की तरह धुआं उड़ाते हैं शाहरुख, सलमान करते हैं कम बातचीत', गोविंद नामदेव ने साझा किए अनुभव

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 29, 2024 14:03 IST

गोविंद नामदेव ने शाहरुख की सिगरेट पीने की लत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह चिमनी की तरह धुआं उड़ाएगा और काम करता रहेगा, सोचता रहेगा कि आगे क्या करना है। बातचीत में गोविंद नामदेव ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंद नामदेव ने शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में की बातबताया- शाहरुख बहुत मेहनती हैं, चिमनी की तरह धुआं उड़ाते हैंबताया- सलमान ज्यादा बातचीत नहीं करते, सिर्फ काम से काम

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव ने  शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया है जो शायद बहुत सारे लोग नहीं जानते होंगे। हाल ही में एक साक्षात्कार में गोविंद नामदेव ने दोनों सुपरस्टार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। गोविंद ने 2000 की फिल्म फिर भी दिल है हिंदुस्तानी के लिए शाहरुख के साथ शूटिंग को याद किया। 

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में गोविंद ने कहा कि शाहरुख बहुत मेहनती हैं। गोविंद नामदेव ने कहा कि मैंने वर्कहोलिक्स के बारे में बहुत सुना था, जिन्हे सिर्फ काम की धुन होती है। लेकिन मैंने इसे पहली बार तब देखा जब मैंने शाहरुख खान के साथ काम किया। फिर भी दिल है हिंदुस्तानी की शूटिंग याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमने पूरे दिन काम किया, फिर रात में वह पूरी टीम के साथ घुलमिल गए, हमने एक साथ खाना खाया। शाहरुख इसके निर्माता भी थे। उन्होंने रात 2 बजे तक काम किया।  अगले दिन, उन्हें एक समारोह में भाग लेने के लिए सुबह-सुबह चेन्नई की उड़ान पकड़नी थी, फिर वापस आकर शूटिंग फिर से शुरू करनी थी! वह अधिकतम साढ़े तीन या चार घंटे से अधिक नहीं सोए। काम में धुनी है वो। 

गोविंद नामदेव ने शाहरुख की सिगरेट पीने की लत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह चिमनी की तरह धुआं उड़ाएगा और काम करता रहेगा, सोचता रहेगा कि आगे क्या करना है। नामदेव ने कहा कि सुपरस्टार्स में आमतौर पर नखरे होते हैं, लेकिन शाहरूख में नहीं है।

बातचीत में गोविंद नामदेव ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि सलमान शाहरुख के विपरीत हैं। गोविंद नामदेव और सलमान ने बोनी कपूर की एक्शन फिल्म 'वांटेड' में काम किया था। नामदेव ने कहा कि सलमान ज्यादा बातचीत नहीं करते। सिर्फ काम से काम। कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई। नामदेव ने जिक्र किया कि सलमान बताते थे कि अगर बच्चे कुछ भी शरारत करते हैं, तो उन्हें उनके पिता सलीम से फटकार मिलती है।

टॅग्स :शाहरुख खानसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल