लाइव न्यूज़ :

इंदौर में हुए पथराव की शबाना आजमी ने की आलोचना, डॉक्टर्स को बताया रोल मॉडल्स

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 08:42 IST

कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इन हेल्थ केअर प्रोफेशनल्स पर पथराव किया गया था जिसके चलते उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप चिंता का विषय बन रहा है।खतरे के बीच डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स को एक नई तरह की चुनौती से दो-चार होना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप चिंता का विषय बन रहा है। एक के बाद एक केस सामने आ रहा है। इस खतरे के बीच डॉक्टर्स और हेल्थ प्रोफेशनल्स को एक नई तरह की चुनौती से दो-चार होना पड़ रहा है। हाल ही में इंदौर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इंदौर में एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका के चलते दो डॉक्टर्स जांच के लिए पहुंचे थे।

यहां जो हुआ डॉक्टर्स के साथ वह निंदनीय है।कुछ स्थानीय लोगों द्वारा इन हेल्थ केअर प्रोफेशनल्स पर पथराव किया गया था जिसके चलते उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा था। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण की कड़ी आलोचना की जा रही है। अब इस प्रकरण पर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी रिएक्ट किया है।

हाल ही में शबाना ने ट्विटर पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का ट्वीट रिट्वीट किया। दरअसल राजदीप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डॉ तृप्ति और डॉ रजिया आज एक बार फिर इंदौर के उस इलाके में गए जहां उन पर पथराव किया गया था और आज उन्होंने कोरोना टेस्टिंग को अंजाम दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने भीड़ द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर माफी मांगी है और इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजदीप के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शबाना ने लिखा- रिस्पेक्ट। दोनों ही डॉक्टर्स सच्चे रोल मॉडल्स हैं और जिन लोगों ने इन डॉक्टर्स पर पत्थर बरसाए थे, उनका व्यवहार शर्मनाक है और इसकी कड़ी आलोचना होनी चाहिए।

इस खबर के सामने आने पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इसकी कड़ी आलोचना की है। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था और उन्होंने लिखा था, 'अपने आपको एजुकेट कीजिए और देखिए कि आप कितना खतरनाक कदम उठा रहे हैं। प्लीज हेल्थ केअर वर्कर्स को अपना काम करने दीजिए जिनका काम आपको ही बचाना है और वे आपके लिए ही अपनी जान पर खेल रहे हैं, ये वाकई में बहुत गलत हुआ।

टॅग्स :कोरोना वायरसशबाना आज़मीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल