लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग को निर्देशक ने बताया अपराधियों का अड्डा, अभिनेत्री ने कहा- अच्छा है आपकी फिल्म नहीं किया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2020 10:20 IST

बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने शाहीन बाग को इस्लामवादी रूपांतरण और अपराधियों के छिपने का अड्डा बता दिया। इस पर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा हैपक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। इसके पक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे  विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने शाहीन बाग को इस्लामवादी रूपांतरण और अपराधियों के छिपने का अड्डा बता दिया। इस पर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने जवाब दिया है।

विवेक के ट्वीट का जवाब देते हुए सयानी गुप्ता मे लिखा है कि सर मैं ट्वीटर पर कभी लोगों को नहीं चुनती और कट्टर लोगों को बिना सोचे समझे छोड़ देती हूं। लेकिन आपके पास कोई विवेक नहीं है। आपकी परवरिश में क्या गलती हुई है श्रीमान? मुझे खुशी है कि मैंने आपकी फिल्म करने से मना कर दिया और अवॉर्ड नाइट में आपसे बात नहीं की। मुझे खुशी है कि मेरी प्रवृत्ति हमेशा मुझसे जहरीले लोगों से दूर रहने को कहती है।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर कहा था कि शाहीनबाग एक इस्लामवादी रूपांतरण क्षेत्र में तब्दीत हो गया है और हर तरह के अपराधी जैसे कि पॉकेटमार, मोबाइल चोर, ड्रग विक्रेताओं के लिए छिपने का एक ठिकाना बन गया है। यहां हर तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। मैं इस बात से हौरान हूं कि दिल्ली के लोग इसे झेल क्यों रहे हैं।

साथ ही विवेक के इस ट्वीट का जवाब हंसल मेहता ने भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि दुर्भाग्य की बात है कि ट्वीटर आप जैसे कायरों के लिए नफरत फैलाने का एक अड्डा बन गया है। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि आप इस्लाम में परिवर्तित हो जाएंगे और इसके बाद आपको इस धर्म के बारे में पूरी बात समझ में आएगी, बल्कि मैं तो यह चाहूंगा कि आप पहले हिंदू धर्म को समझें, ताकि आप इसे और कलंकित न करें। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

भारतRSS प्रमुख मोहन भागवत की मुसलमानों को नसीहत, भागवत ने कहा, 'CAA-NRC से नहीं कोई नुकसान'

भारतकिसानों के विद्रोह के बीच मोदी सरकार ने कहा- CAA के नियमों के लिए हो रही है तैयारी, देशभर में NRC लागू  करने का फैसला अभी नहीं

भारतShaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

भारतशाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को बीजेपी ने दिलाई सदस्यता, कुछ ही घंटों बाद दिखाया बाहर का रास्ता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?