लाइव न्यूज़ :

मैं शादी नहीं करना चाहती, धोखा दिए जाने से डरती हूं, बोलीं सयानी गुप्ता- कुछ होगा तो माफ नहीं कर पाऊंगी

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 16:54 IST

काली-पीली टेल्स (Kaali Peeli Tales)’ में 6 कहानियों को शामिल किया गया है जिनके नाम हैं- सिंगल झुमका, लव इन तडोबा, मैरिज 2.0, फिश फ्राई और कॉफी, हरा भरा और लूज एंड्स। सिंगल झुमका में सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) प्रियांशु पेन्युली और भुवन अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसयानी गुप्ता ने कहा कि उन्हें शादी से डर लगता हैअभिनेत्री ने कहा कि अगर कुछ होगा तो वह माफ नहीं कर पाएंगीकाली-पीली टेल्स सयानी नजर आनेे वाली हैं

मुंबईः वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सयानी गुप्ता को शादी करने से डर लगता है। इस बात का जिक्र अभिनेत्री ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सयानी ने पति-पत्नी के संबंधों को लेकर काफी कुछ कहा। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे लगता है क्योंकि समय बदल रहा है और वास्तविकता बदल गई है। लेकिन इससे भी ज्यादा, मुझे लगता है कि आदमी एक पत्नी को धोखा दे रहा है और पत्नी के लिए उसे वापस पा लेना अभी भी आम है।

बता दें कि सयानी गुप्ता जल्द ही वेब सीरीज  ‘काली-पीली टेल्स' की एक कहानी सिंगल झुमका में नजर आने वाली हैं जिसमें उन्होंने एक धोखेबाज लड़की का किरदार निभाया है। इन्हीं पर बात करते हुए सयानी ने आगे कहा कि ये धोखा देने वाली महिला की कहानी है, जिसे एक आदमी वापस ले जाने के लिए बातचीत करने के लिए तैयार है, जिसमें पुरुष को अहंकार नहीं है।

सयानी ने बातचीत में अपने को जोड़ते हुए कहा कि अगर मुझे अपने जीवन में इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है तो शायद मैं नहीं कर पाऊंगी। ये दर्दनाक होगा। धोखा दिया जाना निश्चित रूप से किसी के लिए भी अच्छा नहीं है, चाहे आप कोई भी हों। लेकिन ऐसा बहुत होता है।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे इससे बहुत डर लगता है। उन्होंने कहा, ये एक कारण है कि मैं शादी नहीं करना चाहती क्योंकि मुझे पसंद है… क्या होगा अगर? इन दिनों विकल्प भी अधिक हैं, हर कोई अधिक सुलभ है। मैं ओपन रिलेशनशिप को नहीं समझती। यह एक कारण है कि मैं कहती हूं, ‘नहीं भाई शादी तो नहीं करनी है, कुछ होगा तो मैं नहीं माफ कर पाऊंगी। सयानी ने कहा- मुझे नहीं पता कि मैं कैसे रिएक्ट करूंगी, लेकिन काश मैं भी आशिमा के पति की तरह कूल होती।

बता दें, ‘काली-पीली टेल्स (Kaali Peeli Tales)’ में 6 कहानियों को शामिल किया गया है जिनके नाम हैं- सिंगल झुमका, लव इन तडोबा, मैरिज 2.0, फिश फ्राई और कॉफी, हरा भरा और लूज एंड्स। सिंगल झुमका में सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) प्रियांशु पेन्युली और भुवन अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !