लाइव न्यूज़ :

नीना गुप्ता के शादी वाले दावे पर पहली बार बोले सतीश कौशिक, बताया- क्यों रखा था शादी का प्रस्ताव

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2021 14:14 IST

सतीश ने विस्तार से बताया है कि उस वक्त उन्होंने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव क्यों रखा था। सतीश ने कहा कि आप किताब में जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, वह एक दोस्त के रूप में उसके प्रति मेरे स्नेह की अभिव्यक्ति थी।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश कौशिक की मानें तो उनको पहले से ही इस बात की जानकारी थी नीना ने उनके नाम का जिक्र किया हैसतीश ने तब नीना से कहा था- 'मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है?

1980 का दशक नीना गुप्ता के लिए काफी मुश्किलोंभरा रहा। इसी वक्त वह वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विव रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं। और प्रेग्नेंट थीं। नीना गुप्ता ने अपना ऑटोबायोग्राफी सच कहूं तो में कहा कि इस बात का जिक्र किया है कि उस वक्त सतीश कौशिक ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। 

ऑटोबायोग्राफी में नीना गुप्ता के इस दावे के बाद पहली बार सतीश कौशिक ने उस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में सतीश कौशिक ने कहा कि ये बात सच है। बकौल सतीश, मैं उन कुछ लोगों में से थे, जिन्हें नीना के प्रेग्नेंट होने के बारे में पता था। मैं आज भी इस बात के लिए उनकी सराहना करता हूं  कि उस समय एक लड़की बिना शादी के बच्चा पैदा करने का फैसला किया था। एक सच्चे दोस्त के रूप में, मैं बस उसके साथ खड़ा रहा और उसे विश्वास दिलाया।

सतीश ने विस्तार से बताया है कि उस वक्त उन्होंने नीना के सामने शादी का प्रस्ताव क्यों रखा था। सतीश ने कहा कि आप किताब में जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, वह एक दोस्त के रूप में उसके प्रति मेरे स्नेह की अभिव्यक्ति थी। मैं उसे अकेला महसूस न करने देने के बारे में चिंतित था। आखिर दोस्त होते किस लिए हैं।

सतीश कौशिक ने आगे कहा, जब मैंने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, तो यह मेरे सबसे अच्छे दोस्त के लिए उसकी जरूरत के समय में हास्य, चिंता, सम्मान और समर्थन का मिश्रण था। मैंने उससे कहा, 'मैं हूं ना, तू चिंता क्यों करती है? इस बात के बाद नीना की आंखों में आंसू आ गए। सतीश बताते हैं कि उस दिन से उनकी और नीना की दोस्ती और गहरी हो गई।

सतीश कौशिक की मानें तो उनको पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि नीना ने उनके नाम का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, 'उसने मुझे बताया था कि वह अपनी जिंदगी के बारे में लिखना चाहती है और इसमें मुझे कोई परेशानी तो नहीं है? इसके जवाब में मैंने कहा- लिख तू आराम से, कोई परेशानी नहीं है। मैं नैंसी को उसके अभी तक के सफर के लिए सैल्यूट करता हूं। मेरी पत्नी शशि, मेरी और नीना की दोस्ती के बारे में जानती हैं और नीना अक्सर हमारे घर आती हैं। शशि मेरी और नीना की दोस्ती का बहुत सम्मान करती हैं।' 

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार