लाइव न्यूज़ :

...जब सरोज खान ने कहा था-फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है लेकिन रेप नहीं होता, सलमान खान पर भी लगाया था आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2020 10:44 IST

सरोज खान ने कास्टिंग काउच से लेकर कॉन्टेंपरेरी कोरियोग्राफर्स को लेकर अपनी राय सबके सामने रखी

Open in App
ठळक मुद्देसरोज खान एक जानी मानी कोरियोग्राफर रहीं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई मशहूर डांस नंबर्स भी दिएसरोज खान ने बीती रात इस दुनिया कपूर को अलविदा कह दिया

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। कोरियोग्राफर का निधन शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में हुआ। वह 71 साल की थीं। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां 20 जून को भर्ती कराया गया था।

उन्होंने शुक्रवार देर रात 1.52 मिनट पर अंतिम सांस ली। सरोज खान को आज मुंबई के मलाड में कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सरोज दरअसल पिछले कई दिनों से डायबिटीज और इससे संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उनका कोरोना जांच भी हुआ था और रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सरोज खान ने कुछ ऐसे बयान भी दिए थे जिससे वह सुर्खियों में आई थीं-

सलमान खान पर सरोज ने दिया था बयान

2016 में सरोज खान ने सलमान खान पर उनको इग्नोर करने का आरोप लगाया था। एक बार ने सरोज खान ने कहा था कि एक बार उनको कोई जानने वाला सलमान खान से बात करना चाहता था। इसी को लेकर सरोज खान ने अपने एक साथी से कहा कि वो सलमान खान को फोन दें और कहें कि मास्टर जी बात करना चाहती हैं। लेकिन सलमान ने उनसे बात करने से मना कर दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि ''ये बेहद बुरा रवैया है वो मुझे जानते हैं और कितनी फिल्मों में हमने साथ में काम किया है,लेकिन इस तरह का व्यवहार अपमानीय है।

कास्टिंग काउच को लेकर दिया था ये बयान

सरोज खान फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच को लेकर भी बयान दिया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं थीं। सरोज ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है लेकिन रेप नहीं होता,इस इंडस्ट्री में कोई भी आपसे जबरदस्ती नहीं करता, आप जो करते हैं अपनी मर्जी से करते हैं। इस बयान पर उनको विरोध भी झेलना पड़ा था।

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर लगाए थे आरोप

एक बार सरोज खान ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर संगीन आरोप लगाए थे। सरोज खान ने कहा था कि नए और स्ट्रगलिंग डांसर्स औऱ कोरियोग्राफर्स का लगातार शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं सिने डांसर्स असोशिएशन को बदनाम करने की कोशिश कर रहें हैं,सरोज खान के आरोपों को गणेश आचार्य ने झूठा करार दिया था।

 

टॅग्स :सरोज खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?