लाइव न्यूज़ :

रमजान के महीने में छोटी ड्रेस पहनने को लेकर ट्रोल हुईं सारा अली खान- ट्वीट करके यूजर्स ने लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 13:51 IST

सोशल मीडिया पर सारा की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा अच्छी है, लेकिन उन्हें ट्रोल भी काफी किया जाता रहा है। फिल्मों की बात करें तो सारा की कूली नंबर वन और अतरंगी आने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्दे सारा अली खान ने अपनी फिल्मों और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में घर कर लिया हैसारा ने भले अब तक कम ही फिल्में की हों लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी फिल्मों और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर बहुत ही कम समय में फैंस के दिलों में घर कर लिया है। सारा ने भले अब तक कम ही फिल्में की हों लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। हाल ही में सारा ने वर्कआउट करते ही एक फोटो शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। लेकिन ये फोटो सारा से लिए मुसीबत बन गई है। इस फोटो के लिए सारा को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

इस फोटो में सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ नजर आई हैं। लोगों का कहना है कि रमजान के महीने में ऐसी छोटी ड्रेस में फोटो पोस्ट करना रमजान का अपमान है। लोगों ने सारा पर जमकर निशाना साधा है।

इस फोटो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है कि नॉक नॉक कौन है, हम नहीं है क्यों हम तो वर्कआउट कर रहे हैं।  इस फोटो में सारा वर्कआउट ड्रेस में शार्ट्स में नजर आ रही हैं। उनका ये हुलिया कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है। फैंस ने सारा की इस फोटो पर जमकर कमेंट करके उनकी क्लास लगा दी है।

लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि रमजान का महीना है तुमको शर्म आनी चाहिए। ये पहली बार नहीं जब इस तरह से सारा अली खान को ट्रोल किया गया हो।सारा अली खान ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। सारा के शिवलिंग छू लेने को लेकर वाराणसी के हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई थी। बिकिनी की फोटो शेयर करके पर भी एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर सारा की फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा अच्छी है, लेकिन उन्हें ट्रोल भी काफी किया जाता रहा है। फिल्मों की बात करें तो सारा की कूली नंबर वन और अतरंगी आने वाली है।

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल