लाइव न्यूज़ :

Sapna Choudhary Song Viral: सपना चौधरी ने 'नापेगा भरतार' गाने पर किया धमाकेदार डांस, खूब देखा जा रहा वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 12, 2020 16:00 IST

सपना चौधरी के डांस के दीवानों की कमी नहीं है। हरियाणा ही नहीं पूरे देश में सपना चौधरी की बड़ी फैन फॉलोइंग मौजूद है, जो उनकी गानों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'नापेगा भरतार' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा हैइस गाने में सपना का देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अक्सर ही अपने डांस से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सपना के फैंस की तादाद भी काफी ज्यादा है। यही नहीं, बेहतरीन डांस के कारण उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। लोग बेसब्री के साथ सपना के नए गाने का इंतजार करते हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का सुपरहिट हरियाणवी गाना 'नापेगा भरतार' जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में सपना का देसी अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में सपना के साथ आकाश भी नजर आ रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर त्रिमूर्ति कैसेट चैनल ने अपलोड किया है।

सपना अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सभी चाहने वालों का दिल तोड़ दिया था। दरअसल सपना चौधरी ने कुछ महीने पहले ही सगाई कर ली थी और एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। खबर के अनुसार सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। दोनों ने अपनी सगाई को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था।

टॅग्स :सपना चौधरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल