लाइव न्यूज़ :

'संजू' फेसबुक पर लीक, लग सकता है रणबीर कपूर-राजकुमार हिरानी को करारा झटका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2018 13:05 IST

रिलीज के दूसरे दिन ही संजू फेसबुक के जरिए लीक कर दी गई है। फिल्म को अब हालांकि हटा दिया गया है।

Open in App

मुंबई, 30 जून: अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारिक फिल्म संजू बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को पहले ही फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। ऐसे में अब फिल्म को एक ओर जहां बेहद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है वहीं दूसरी ओर फिल्म फेसबुक पर रिलीज कर दी गई है। रिलीज के दूसरे दिन ही संजू फेसबुक के जरिए लीक कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: जबरदस्त अभिनय का तड़का है 'संजू' , जानें किस किरदार ने अपने रोल के साथ किया इंसाफ

संजू को slimshaddy.tmg ने फेसबुक पर लीक किया। लेकिन करीब 1 घंटे तक रहने के बाद अब फिल्म को हटा दिया गया है। कुछ समय के लिए लीक हुई फिल्म को फैंस ने तुरंत देखना शुरू कर दिया था। लोगों को लगा ये फेक होगा लेकिन क्लिक करने पर पूरी फिल्म slimshaddy.tmg  के जरिए फेसबुक पर पेश की गई थी। वहीं, इस तरह से लीक होने से फिल्म के रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी को झटका लग सकता है। कहा जा सकता है  1 घंटे से तक लीक रहने के कारण फिल्म डाउनलोड भी कर ली गई होगी।

 फिल्म 'संजू को साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। संजू ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार, 'संजू' ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसी के साथ रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। 

यह भी पढ़ें: Sanju First Review: दिलों को छू गई 'संजू', इमोशन और हकीकत से भरी है रणबीर कपूर की एक्टिंग

कमाई के मामले में रणबीर कपूर की 'संजू' ने सलमान खान की 'रेस-3', टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2', और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' को भी पीछे छोड़ दिया है।

बता दें  कि राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई है।  फिल्म में संजय दत्त के जीवन के कई गहरे राज से पर्दा उठाया गया है। राजकुमार हिरानी की 'संजू' में संजय दत्त की ड्रग्स से जंग और मुंबई बम विस्फोट तथा आर्म्स एक्ट में नाम आने  के बाद उन्होंने जो झेला उसे बखूबी दिखाने की कोशिश की है। 

टॅग्स :संजुफेसबुकरणबीर कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल