मुंबई, 1 जुलाईः सिनेमाघरों में संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' सरपट दौड़ रही है। संजू की कमाई दूसरे दिन यानी शनिवार को भी जबर्दस्त रही। संजू ने भारतीय सिनेमाघरों में शनिवार को 38.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 34.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह से संजू के दो दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 72.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसी के साथ संजू साल 2018 की दो दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। उल्लेखनीय है राजकुमार हिरानी निर्देशित संजू ने पहले दिन साल की सबसे बड़ी ओपनर होने का रिकॉर्ड आने नाम कर लिया था।
जबकि फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक संजू के दूसरे दिन का कलेक्शन 38.60 करोड़ रहा। संजू ने दो दिनों में 73.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की विश्वसनीय जानकारी रखने वाले पोर्टल बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक शनिवार को सिनेमाघरों में संजू के दर्शकों में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि संजू के ज्यादातर शोज पहले से ही हाउसफुल जा रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को सुबह और देर रात जो सिनेमाघर कुछ खाली जा रहे थे, शनिवार शाम वे भी रहे।
संजू की स्क्रीन
संजू को वर्ल्डवाइड करीब 5300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जबकि केवल भारत में 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो साल में रेस 3 के बाद सबसे ज्यादा है। लेकिन इसके बाद भी फिल्म का कलेक्शन शुरुआती दो दिनों में रेस 3 से ज्यादा है। विदेशों में संजू को करीब 1300 स्क्रीन मिले हैं।
'संजू' फेसबुक पर लीक, लग सकता है रणबीर कपूर-राजकुमार हिरानी को करारा झटका
संजू का बजट
संजू को बनाने में निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी ने करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें करीब 80 करोड़ रुपये फिल्म की लागत है। इसमें कलाकारों की फीस भी शामिल है। इसके अलावा करीब 20 करोड़ रुपये फिल्म के प्रिंट तैयार करने व प्रचार प्रसार में खर्च हुए हैं।
आमिर खान और करण जौहर भी हुए 'संजू' के दीवाने, फिल्म देखने के बाद दिया ये रिएक्शन
संजू हिट या फ्लॉप
बॉलीवुड ट्रेड पंडिंतों के मुताबिक अगर संजू 150 करोड़ की कमाई करने में सफल रहती है तो उसे हिट की कैटेगरी में रखा जाएगा। फिल्म का सफर अगर 100 करोड़ में सिमट गया तो फिल्म औसत गिनी जाएगी। हालांकि जिस तरह से फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है फिल्म सुपरहिट की तरफ बढ़ रही है।