लाइव न्यूज़ :

Sanjeev Kumar Death Anniversary: इस एक वजह से संजीव कपूर ने नहीं की थी शादी, इनके प्यार में पागल ये एक्ट्रेस आज तक हैं कुंवारी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 6, 2019 06:55 IST

संजीव कुमार का जन्म सूरत में 9 जुलाई 1938 को जेठालाल जरीवाला के एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। उनका नाम हरिहर जरीवाला था।

Open in App
ठळक मुद्देसंजीव के परिवार में अध‍िकतर सदस्‍यों का निधन 50 साल से कम उम्र में ही हो गया था।संजीव कुमार हेमा मालिनी से बेहद प्‍यार करते थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के गुजरे जमाने का जब भी जिक्र होता है तो इसमें शानदार एक्टर संजीव कुमार के नाम का भी जिक्र होता है। लेकिन वक्त से पहले ही इस एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज ही के दिन साल 1985 (6 नवंबर 1985) को संजीव कुमार का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।

संजीव कपूर को इस बात का पता पहले ही चल चुका था कि उन्हें हार्ट अटैक की प्रॉब्लम है। इस वजह से उन्होंने आजीवन शादी नहीं की थी। संजीव कुमार का जन्म सूरत में 9 जुलाई 1938 को जेठालाल जरीवाला के एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। उनका नाम हरिहर जरीवाला था। अपने जीवन के शुरूआती दौर में पहले वे रंगमंच से जुड़े परन्तु बाद में उन्होंने फिल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।

इसी दौरान वर्ष 1960 में उन्हें फिल्मालय बैनर की फ़िल्म हम हिन्दुस्तानी में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से वे एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता बने।

संजीव कुमार ने शादी इसलिए नहीं की थी क्‍योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी। उनके परिवार में अध‍िकतर सदस्‍यों का निधन 50 साल से कम उम्र में ही हो गया था। संजीव कुमार हेमा मालिनी से प्‍यार करते थे लेकिन उन्‍हें एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित बहुत चाहती थीं। सुलक्षणा ने उन्‍हें प्रपोज भी किया था लेकिन उन्‍होंने उसे स्‍वीकार नहीं किया।

सुलक्षणा ने उन्‍हें शादी के लिए खूब मनाया था। संजीव कुमार की मौत के बाद सुलक्षणा डिप्रेशन में चली गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुलक्षणा संजीव कुमार से इतना प्रेम करती थीं कि उन्‍होंने आज तक किसी से शादी नहीं की।

टॅग्स :संजीव कुमारहेमा मालिनीबॉलीवुड हीरोपुण्यतिथिबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?