लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोलीं फराह खान, क्यों हम हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबार सम्मान नहीं दे सकते

By अमित कुमार | Updated: August 5, 2020 08:34 IST

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की पूरी तैयारी जोरों पर है। इस मौके का बहुत से लोगों को इंतजार था।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में मीलों पहले से ही भूमिपूजन को लेकर राजमार्गों पर होर्डिंग्स लगी हुई हैं।बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये आज भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ''श्री राम जन्मभूमि मंदिर'' के शिलान्यास के मौके आज खुद अयोध्या में मौजूद होंगे। इसकी जानाकरी पीएमओ की ओर से भी दी गई है। अयोध्या में मीलों पहले से ही भूमिपूजन को लेकर राजमार्गों पर होर्डिंग्स लगी हुई हैं। इन होर्डिंग्स में बस एक ही संदेश लिखा है कि पीएम मोदी भूमिपूजन करेंगे।

वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर भड़काऊ, भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की थी। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर संजय खान की बेटी फराह खान अली ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

मंदिर बनने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह

दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पा रहे और मंदिर निर्माण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फराह खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है- क्यों हमें मंदिर या मस्जिद में से एक का चयन करना पड़ता है। मैं दोनों को ही धार्मिक स्थल के रूप में देखती हूं। 

दोनों धर्मों को बराबार प्यार और सम्मान देना जरूरी

फराह खान ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि क्यों आजकल हर एक चीज इतनी पॉलिटिकल हो गई है। क्या हम अच्छाई का एक इंच हिस्सा भी नहीं बचा पाए हैं। क्यों हमें दो मे से एक को चुनना होता है। क्यों हम दोनों धर्मों को बराबार प्यार और सम्मान नहीं दे सकते। मैं ऐसा करती हूं। फराह खान के इस पोस्ट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।  

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई