लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने कैंसर से जीती जंग, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 16:25 IST

बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक संजय दत्‍त ने कैंसर को मात दे दी है। आज अपने जुड़वां बच्‍चों के जन्‍म द‍िन पर उन्‍होंने खुद ये खबर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्‍त में आई थी संजय दत्‍त को कैंसर होने की खबर संजय दत्‍त ने कोक‍िलाबेन की टीम के साथ ही अपने फैन्‍स को भी शुक्र‍िया कहा

बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक संजय दत्‍त के कैंसर की खबर हाल ही में सामने आई थी। लेकिन अब उन्होंने फैन्‍स को साल 2020 की बेस्‍ट न्‍यूज दी है। उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर खुलासा क‍िया है क‍ि वो कैंसर को मात देकर अब पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं। ये खुशी एक्टर ने अपने जुड़वां बच्‍चों के जन्‍मद‍िन के मौके पर दी है। 

अगस्‍त में संजय दत्‍त को सांस लेने में तकलीफ होने पर कैंसर की बात सामने आई थी। जांच में संजय दत्‍त को चौथी स्‍टेज का लंग कैंसर सामने आया था। वैसे अब ठीक होने पर संजय दत्‍त ने कोक‍िलाबेन की टीम के साथ ही अपने फैन्‍स को भी शुक्र‍िया कहा 

पोस्ट करके एक्टर ने लिखा है कि बीते कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के ल‍िए बेहद मुश्‍क‍िल थे। लेक‍िन कहते हैं क‍ि भ्‍गवान भी कड़ी चुनौत‍ियां अपने सबसे ज्‍यादा बहादुर स‍िपाह‍ियों के सामने ही रखता है। और आज अपने बच्‍चों के जन्‍मद‍िन के मौके पर मैं आप सबको बताना चाहता हूं क‍ि कैंसर से मैं अपनी जंग जीत चुका हूं। और उनको मैं स्‍वस्‍थ और हंसते खेलते परिवार का बेस्‍ट ग‍िफ्ट दे सकता हूं।

मेरे लिए ये लड़ाई आप सभी के सहयोग के ब‍िना पूरी नहीं होती। साथ ही मैं अपने परिवार, दोस्‍तों और तमाम फैन्‍स का आभारी हूं जो इस मुश्‍क‍िल घड़ी में मेरी ताकत बनकर खड़े हुए। इसके अलावा मैं कोक‍िलाबेन हॉस्‍प‍िटल के डॉक्‍टर सेवंती और उनकी टीम को खासतौर पर शुक्र‍िया कहना चाहता हूं ज‍िन्‍होंने प‍िछले कुछ हफ्तों में मेरा बहुत ध्‍यान रखा। 

संजय का वीडियो

संजय दत्त इस वीडियो में बताते हैं कि आलिम के पिता उनके पिता सुनील दत्त के बाल काटते थे। 'रॉकी' फिल्म में वही हेयरस्टाइलिस्ट थे। इसके बाद आलिम संजय दत्त के हेयरकट करने लगे। वह बताते हैं कि मैं इनका गिनी पिग हूं।

 ये जो एक्सपेरिमेंट किसी पर नहीं कर पाते, मुझ पर करते हैं। कभी बाल गोल्डन तो कभी लाल करना। वह अपना रीसेंट हेयरस्टाइल भी दिखाते हैं और मजाक मे कहते हैं कि मेरी जिंदगी के ताजा घाव ये है। मैं जल्दी इस कैंसर को ठीक कर लूंगा।

टॅग्स :संजय दत्तकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस