लाइव न्यूज़ :

कैंसर को झेल रहे संजय दत्त ने शेयर किया वीडियो, कहा-इस 'कैंसर' से जल्दी बाहर आ जाऊंगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2020 12:02 IST

संजय दत्त कैंसर के इलाज के दौरान ग्रूमिंग के लिए पहुंचे। सलॉन से उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वह मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैंहर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। यही नहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं। अपने ट्रीटमेंट शेड्यूल से ब्रेक लेकर हाल ही में वह पत्नी मान्यता के साथ दुबई गए थे। अब वह मुंबई वापस आ चुके हैं। 

संजय अपने नए हेयरकट के लिए सलॉन पहुंचे तो उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। हाल ही में संजय का वीडियो उनके हेयरस्टाइलिस्ट दोस्त आलिम ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में संजय मजाक के मूड में नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

संजय दत्त इस वीडियो में बताते हैं कि आलिम के पिता उनके पिता सुनील दत्त के बाल काटते थे। 'रॉकी' फिल्म में वही हेयरस्टाइलिस्ट थे। इसके बाद आलिम संजय दत्त के हेयरकट करने लगे। वह बताते हैं कि मैं इनका गिनी पिग हूं।

 ये जो एक्सपेरिमेंट किसी पर नहीं कर पाते, मुझ पर करते हैं। कभी बाल गोल्डन तो कभी लाल करना। वह अपना रीसेंट हेयरस्टाइल भी दिखाते हैं और मजाक मे कहते हैं कि मेरी जिंदगी के ताजा घाव ये है। मैं जल्दी इस कैंसर को ठीक कर लूंगा।

दरअसल संजय दत्त ने बताया कि वह 'केजीएफ' के लिए लुक चेंज कर रहे हैं। वहीं 'शमशेरा' की डबिंग भी की है। इस बीच संजय बोलते हैं कि वह खुश हैं और जल्दी ठीक हो जाएंगे।

मान्यता का पोस्ट

अब संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का बयान भी सामने आया है। संजय दत्त के फैंस से मान्यता ने अपील की है कि वह संजय दत्त से जुड़ी किसी अफवाह पर तुरंत विश्वास न करें। संजय की सेहत को लेकर मान्यता ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अपनी बात को जारी रखते हुए मान्यता ने कहा कि संजय दत्त एक फाइटर हैं और वह जल्द ही रिकवरी कर लेंगे। 

मान्यता दत्त ने बताया कि प‍िछला एक साल उनके लिए परेशानियों भरा रहा है। मान्‍यता दत्त ने अपने बयान में ल‍िखा, 'मैं सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने संजू के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। हमें इस वक़्त को पार करने के लिए ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में हमारा परिवार बहुत कठिन समय से गुजरा है, लेकिन मुझे विश्वास है, यह समय भी गुजर जाएगा।' 

टॅग्स :संजय दत्तकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस