लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव में मैदान में उतरने पर संजय दत्त ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट करके कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 14:45 IST

अभिनेता संजय दत्त ने ट्वीट करके अपने चुनाव लड़ने पर रूख साफ किया है। संजय ने अपने वेरिफआइड अकाउंट से ट्वीट कर के बताया कि मेरा लोकसभा चुनाव लड़ना महज एक अफवाह है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने की खबरें बीते कई दिनों से जोरों पर हैं। लेकिन अब खुद एक्टर ने इन सभी खबरों को अफवाह करार दिया है। 

अभिनेता संजय दत्त ने ट्वीट करके अपने चुनाव लड़ने पर रूख साफ किया है। संजय ने अपने वेरिफआइड अकाउंट से ट्वीट कर के बताया कि मेरा लोकसभा चुनाव लड़ना महज एक अफवाह है। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और मैं अपनी बहन प्रिया दत्त को पूरा सहयोग करूंगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में बाहर आएं और हमारे देश के लिए अपना वोट डालें! 

इस ट्वीट के साथ ही संजय ने साफ कर दिया कि वह फिलहाल तो इलेक्शन में नहीं उतरने वाले हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही थी कि संजय दत्त उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 

संजय दत्त के खिलाफ यहां एसपी-बीएसपी गठबंधन से कुमार विश्वास को खड़ा किया जा सकता है। हालांकि अब संजय दत्त के ट्वीट से यह साफ हो गया है कि फिलहाल उनका इलेक्शन में खड़े होने का कोई इरादा नहीं हैं।

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। अगर संजय मैदान में उतरते तो वह भी बहन की तरह से कांग्रेस से ही चुनाव लड़ते। संजय जल्द फिल्म कलंक में नजर आएंगे। 

टॅग्स :संजय दत्तलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?