लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने शानदार अंदाज में मान्यता को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए पत्नी को किस नाम से बुलाते हैं संजू बाबा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2020 17:40 IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बेहद खास अंदाज में अपनी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) को उनके 42वें जन्मदिन की बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त और मान्यता की शादी गोवा में हुई थी।दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं और आज भी दोनों के बीच का प्यार साफ देखा सकता है। मान्यता दत्त ने बुरे वक्त में हमेशा संजय दत्त का साथ दिया है।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 22 जुलाई 1978 को एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुईं मान्यता का असल नाम दिलनवाज शेख जोकि संजू बाबा से शादी करने से पहले बी ग्रेड फिल्मों में काम किया करती थीं। वहीं, पत्नी के जन्मदिन के मौके पर संजय ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। यही नहीं, इस दौरान एक्टर ने इस बात का खुलासा भी किया कि वो उन्हें किस नाम से बुलाते हैं।

ऐसे संजय ने किया विश

दरअसल, संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ संजू बाबा ने बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मॉम। जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दूं कि मैं मान्यता को मॉम कहता हूं। मेरी जिंदगी में आने और इसे बेहद खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया। तुम शानदार हो और मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूं। काश मैं तुम्हारे और बच्चों के साथ वहां होता। लेकिन मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा दिन उतना ही स्पेशल जाएगा जितनी तुम मेरे लिए स्पेशल हो।'

खास है दोनों की लव स्टोरी

बता दें, संजय और मान्यता की लव स्टोरी बेहद खास है। दोनों के बीच तकरीबन 19 साल का फासला है। जहां मान्यता 42 साल की हैं तो वहीं संजय 60 साल के हैं। हालांकि, उम्र के कारण दोनों की केमिस्ट्री कभी कम नहीं हुई। साल 2006 में संजय दत्त और मान्यता की पहली मुलाकात हुई थी। संजय दत्त किसी फिल्म के सिलसिले में मान्यता से मिलने आए थे। इस मीटिंग का असर दोनों पर काफी गहरा हुआ और इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला यूं ही चलता रहा। 

साल 2008 में दोनों ने की शादी

साल 2008 में दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देने का काम किया। संजय दत्त और मान्यता की शादी गोवा में हुई थी। दोनों ने गोवा में 7 फरवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। फिर 11 फरवरी को हिंदू-रीति रिवाज से दोनों ने साथ फेरे लिए। इन दोनों के दो बच्चे इकरा और शाहरान हैं। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं और आज भी दोनों के बीच का प्यार साफ देखा सकता है। मान्यता दत्त ने बुरे वक्त में हमेशा संजय दत्त का साथ दिया है। 

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल