लाइव न्यूज़ :

Sanju First Review: दिलों को छू गई 'संजू', इमोशन और हकीकत से भरी है रणबीर कपूर की एक्टिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 29, 2018 09:55 IST

अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू आप पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Open in App

अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म संजू आप पर्दे पर रिलीज हो गई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस को फिल्म का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म ब्लॉकबस्टर पर धमाल मचाएगी। फिल्म की स्क्रीनिंग की गई जिसके मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर ने बहुत ही जबरदस्त अभिनय  किया है।

संजय की एंट्री

फिल्म के हर एक सीन में संजय दत्त की एंट्री बहुत ही जबरदस्त है। इतना ही नहीं फिल्म के लास्ट सीन में  खुद संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री होती है और रणबीर के साथ एक गाने में भी नजर आते हैं। फिल्म में संजय दत्त के जीवन की 6 अलग अलग स्टेज़ को दिखाया गया है। कई सीन में आपको रणबीर की एक्टिंग देखकर ऐसा लगेगा कि खुद संजय दत्त सामने से आ रहे हों।जानें क्या है फिल्म

दिव्या खोसला ने फिल्म संजू को लेकर ट्वीट किया है- उन्होंने लिखा- 'बहुत कम होता है, कि कोई फिल्म आपके दिल को छू जाए और आपको निशब्द कर दे।संजू एक कहानी है जो आपको हिम्मत से कठिनाइयों का सामना करना और जो आप हैं उसके लिए कभी भी माफीपूर्ण नहीं होना सिखाती है, राजकुमार हिरानी ने जबरदस्त फिल्मांकन किया है और रणबीर ने अपनी सीमाओं से परे खींच दिया है।

रणबीर का अभिनय

के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है। उनकी मेहनत को सराहा भी जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर में मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म देखने के बाद सभी ने रणबीर के काम को सराहा है, लोगों का कहना है कि रणबीर का काम अवॉर्ड विनिंग है। वहीं राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है।

स्टार्स की एक्टिंग

रणबीर कपूर के साथ साथ परेश रावल और विकी कौशल की भी काफी तारीफ हो रही है। नरगिस का किरदार निभा रहीं मनीषा ने भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। नरगिस के अंतिम समय के सीन को इतनी सफाई से किया है कि फैंस उस सीन को देखकर इमोशनल हो सकते हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी के निर्देशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इमोशनल ड्रामा बनाने में माहिर हैं और शायद ही कोई उन तक पहुंच सकता है।

 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्तमनीषा कोईराला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया