लाइव न्यूज़ :

संजना गलरानी पर कैब ड्राइवर ने लगाया गाली देने का आरोप, अभिनेत्री ने कहा- उसने मुझे बीच सड़क उतारने की धमकी दी

By अनिल शर्मा | Updated: October 7, 2021 07:59 IST

संजना के मुताबिक, ड्राइवर ने एसी चालू करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने लिखा,  ड्राइवर ने एसी चालू करने से मना कर दिया। जब उसे एसी चालू करने के लिए कहा तो वह चिल्लाने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक कैब ड्राइवर ने अभिनेत्री संजना गलरानी पर गाली देने का आरोप लगया हैसंजना के मुताबिक, ड्राइवर ने एसी चालू करने से इनकार कर दिया थासंजना ने कहा कि मैंने उसे एक शब्द भी गाली नहीं दिया

कन्नड़ अभिनेत्री संजना गलरानी पर एक कैब ड्राइवर ने गाली देने का आरोप लगाया है। ड्राइवर ने अभिनेत्री के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है। ड्राइवर के शिकायत दर्ज कराने के बाद संजना ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। संजना ने लिखा है कि ड्राइवर ने उन्हें बीच सड़क उतारने की धमकी दी थी।

संजना के मुताबिक, ड्राइवर ने एसी चालू करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने लिखा,  ड्राइवर ने एसी चालू करने से मना कर दिया। जब उसे एसी चालू करने के लिए कहा तो वह चिल्लाने लगा। संजना ने आगे कहा कि मैंने एसी के लिए पैसे दिए हैं और यह हमारा अधिकार है कि हम एसी चालू करने के लिए कहें। 

अभिनेत्री ने आगे कहा कि उसने एसी को 1 लेवल पर रखा था जबकि गाड़ी में चार लोग बैठे थे। हम जैसे-तैसे एडजस्ट कर रहे थे। वह बीच सड़क एक ऐसी महिला को उतारने की धमकी दे रहा था जो 35 किलो वजन की बैग साथ में ली थी। और स्वास्थ्य कारणों से वह इसे उठा नहीं सकती थी, तब मजबूत बनना पड़ता है।

संजना ने कहा कि मैंने उसे एक शब्द भी गाली नहीं दिया। मैंने बस उससे यही कहा कि क्या तुम अपनी बहन या मां के साथ भी ऐसी परिस्थिति में ऐसा करते? वह मुझे गलत पते पर उतार रहा था और शूट लोकेशन वहां से 50 मीटर दूर था।

टॅग्स :Sanjana Galranibollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल