लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सामने आई संदीप सिंह की कॉल डिटेल, 10 महीनों से दिवंगत अभिनेता से नहीं की थी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2020 16:04 IST

सुशांत सिंह राजपूत के 10 साल पुराने दोस्त संदीप सिंह सवालों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। दरअसल, उनकी कॉल डिटेल सामने आई है, जिससे ये पता चल रहा है कि दोनों के बीच पिछले 10 महीनों से कोई बातचीत नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे।वहीं, सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं।

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। ऐसे में सीबीआई की एक टीम मुंबई में सुशांत मामले से जुड़े हर पहलू को अच्छे से जांच रही है। वहीं, ऐसी खबरें सामने आ रही है कि सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह की कॉल डिटेल्स सामने आई हैं, जिनके मुताबिक सुशांत से उनकी बातचीत काफी समय से नहीं हो रही थी।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, संदीप सिंह और सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी बात सितंबर 2019 में हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। बता दें, संदीप सुशांत के 10 साल पुराने दोस्त थे। उनके निधन के बाद से संदीप लगातार दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। मगर अब वो खुद भी सवालों के घेरे में आ खड़े हुए हैं। 

दरअसल, सुशांत की मौत के बाद से संदीप लगातार खुद को उनका करीबी बता रहे हैं। ऐसे सवाल ये खड़ा होता है कि अगर वो उनके इतने ही अच्छे दोस्त थे तो दोनों में लगभग 10 महीनों से बातचीत क्यों नहीं हुई थी। इसके अलावा रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि संदीप सिंह कांग्रेस नेता संजय निरूपम के संपर्क में थे। यही नहीं, बताया जा रहा है कि संदीप की सुशांत की बॉडी ले जाने वाली ऐम्बुलेंस के ड्राइवर अक्षय बंडगार से भी बात हुई थी। 

गौरतलब है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही थी। मगर अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। वहीं, सुशांत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, सीबीआई ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यही नहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार उनसे पूछताछ की।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?