लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की याद में फूट-फूट कर रोती हैं अंकिता लोखंडे, एक्टर के खातिर सबकुछ छोड़ने को थीं तैयार

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 12:14 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप ने कहा, अंकिता, सुशांत के लिए सब कुछ उसकी पसंद का किया करती थीं।टीवी की जानी पहचानी नाम होने के बावजूद अंकिता सुशांत के लिए अपना करियर तक छोड़ने को तैयार थीं।सुशांत को अगर आत्महत्या करने से रोकने में किसी में ताकत थी वो अंकिता ही थी जो उसे ऐसा करने से रोक सकती थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बात का खुलासा उनके करीबी दोस्त संदीप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। स्पॉटबॉय के साथ इंटरव्यू के दौरान संदीप ने कहा, ''अंकिता सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड नहीं थीं। बल्कि अंकिता ने सुशांत के जीवन में उनकी मां की जगह ले लिया था। 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए वह कहते हैं कि अंकिता बहुत इमोशनल हैं। ब्रेकअप के बाद जितनी भी सुशांत की फिल्में रिलीज होती थी वे हर शुक्रवार को भगवान से प्रार्थना करती थी कि उनकी फिल्म को सफलता मिले। अंकिता आज भी सुशांत सिंह को याद कर फूट-फूट कर रोती हैं। अंकिता सुशांत को हम सब में सबसे बेहतर तरीके से जानती थीं। वह सुशांत के लिए खुद को बदलने के लिए भी तैयार रहती थीं। 

सुशांत के लिए करियर भी छोड़ने को तैयार थीं अंकिता

संदीप ने कहा, अंकिता, सुशांत के लिए सब कुछ उसकी पसंद का किया करती थीं। सुशांत को लेकर अंकिता के मन में इतनी रिस्पेक्ट थी कि आज भी उन्होंने अपने घर के नेमप्लेट से सुशांत का नाम नहीं हटाया। टीवी की जानी पहचानी नाम होने के बावजूद वह सुशांत के लिए अपना करियर तक छोड़ने को तैयार थीं। सुशांत को अगर आत्महत्या करने से रोकने में किसी में ताकत थी वो अंकिता ही थी जो उसे ऐसा करने से रोक सकती थी। 

पवित्र रिश्ता से शुरू हुई थी लव स्टोरी 

जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ था, जोकि काफी लंबा चला। मगर कुछ सालों में दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं। बताया जाता है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में भी रहे थे। साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन साल 2016 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं। उन्होंने कहा था, 'लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!