लाइव न्यूज़ :

'किक 2' में जैकलीन नहीं इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करेंगे सलमान खान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 18, 2019 06:08 IST

सलमान खान और दिशा पटानी जल्द ही 'भारत' में साथ नजर आएंगे

Open in App

सलमान खान और दिशा पटानी जल्द ही 'भारत' में साथ नजर आएंगे. इसके अलावा दोनों फिल्म 'किक 2' में भी साथ होंगे. खबर है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस के अलावा दिशा पटानी के साथ भी सलमान रोमांस करते नजर आ सकते हैं.

साजिद नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फिल्म 'किक' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. सलमान इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए यह फिल्म अब तक शुरू नहीं हो पाई है. इस वर्ष के अंत से सलमान 'किक 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. फिलहाल नाडियाडवाला फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं. स्क्रप्टि को अंतिम रूप दिया जा रहा है और स्टार कास्ट पर भी विचार चल रहा है. कहा जा रहा है कि 'किक 2' में दो हीरोइनें होंगी.

साजिद के जैकलीन से बेहतरीन संबंध हैं इसलिए वह चाहते हैं कि एक हीरोइन के रूप में जैकलीन हों. दूसरी हीरोइन के रूप में दिशा पटानी का नाम लिया जा रहा है. सलमान के साथ दिशा 'भारत' में काम कर रही हैं और दिशा से सलमान खासे प्रभावित हैं. उन्होंने ही दिशा के नाम की सिफारिश की है.

टॅग्स :सलमान खानदिशा पाटनीजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?