लाइव न्यूज़ :

सलमान के साथ काम कर चुकी ये अभिनेत्री गंभीर बीमारी से रही है जूझ, मदद के लिए खटखटाया 'दंबग खान' का दरवाजा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 19, 2018 16:27 IST

बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री पूजा डडवाल की माली हालत भी खासा खराब है , जिस कारण से वह अपना अच्छा इलाज कराने में भी असक्षम हैं। पिछले 15 दिनों से वह मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं।

Open in App

मुंबई(19 मार्च): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म वीरगति की हीरोइन पूजा डडवाल को आज पर्दे से पूरी तरह से गायब हैं। दरअसल पर्दे से गायब पूजा इन दिनों बीमारी से जूझ रही हैं। एनबीटी की खबर के मुताबिक पूजा इन दिनों टीबी और फेफड़ों से संबधित बीमारी से जूझ रही हैं।

खबर के मुताबिक बीमारी से जूझ रही अभिनेत्री की माली हालत भी खासा खराब है , जिस कारण से वह अपना अच्छा इलाज कराने में भी अक्षम हैं। पिछले 15 दिनों से वह  मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं। नवभारतटाइम्स डॉट कॉम के मुताबिक पूजा ने बताया है कि 6 माह पहले ही मुझे डॉक्टरों से पता चल गया था कि मुझे टीबी जैसी गंभीर बीमारी हो गई है।

जिसके बाद मैं अपनी मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पाई है। मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही मेरी मदद करेंगे। मैं पिछले 15 दिनों से इस अस्पताल में भर्ती हूं। मैं गोवा में पिछले काफी सालों से कसीनो मैनेज करती थी। मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं, चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों पर निर्भर हूं।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि जब उनके घरवालों को उनकी इस बीमारी का पता लगा तो उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया जिस कारण से वह बिल्कुल अकेली हो गई हैं। खबर के अनुसार सही तरीके से इलाज न हो पाने के कारण पूजा की हालत और भी खराब होती जा रही है। वह लगातार कमजोर होती जा रही हैं। पूजा ने 'वीरगति' के अलावा 'हिन्दुस्तान' और 'सिन्दूर की सौगंध' जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया