लाइव न्यूज़ :

फिल्म हिट होने के बाद भी गुमनाम हो गईं सलमान खान की कई अभिनेत्रियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2020 11:00 IST

रंभा सलमान के साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों में बड़ा नाम रंभा का है. लगभग सात भाषाओं में फिल्में कर चुकीं इस अभिनेत्री ने सलमान के साथ 1997 में 'जुड़वां' और 1998 में फिल्म 'बंधन' में काम किया था.

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस किया है. करियर के शुरुआती दिनों से यदि उनकी हीरोइनों की गिनती करें तो यह दो-चार दर्जन तो जरूर हो जाएगी.

सलमान खान ने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस किया है. करियर के शुरुआती दिनों से यदि उनकी हीरोइनों की गिनती करें तो यह दो-चार दर्जन तो जरूर हो जाएगी. सलमान अब भी नई-नई हीरोइनों के साथ पर्दे पर दिखते हैं. दूसरी ओर, उनकी कई हीरोइनें अब गुमनाम हो गई हैं.

आइए, एक नजर डालते हैं, सलमान की ऐसी ही हीरोइनों पर, जिन्हें दर्शक अब पूरी तरह भूल चुके हैं. रंभा सलमान के साथ काम करने वाली अभिनेत्रियों में बड़ा नाम रंभा का है. लगभग सात भाषाओं में फिल्में कर चुकीं इस अभिनेत्री ने सलमान के साथ 1997 में 'जुड़वां' और 1998 में फिल्म 'बंधन' में काम किया था. दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी. तमिल, तेलुगू, भोजपुरी, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में काम करने के बाद रंभा ने टीवी का रुख किया.

2017 में वह एक टीवी रियलिटी शो में नजर आई थीं. फिलहाल अब रंभा लाइमलाइट से दूर हैं. चांदनी सलमान खान की फिल्म 'सनम बेवफा' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा है. कुछ फिल्में करने के बाद चांदनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली. उनकी आखिरी फिल्म 'हाहाकार' थी जो 1996 में रिलीज हुई थी. चांदनी शादी के बाद विदेश चली गईं. बताया जाता है कि वह विदेश में डांस सिखाती हैं.

कंचन 'सनम बेवफा' में चांदनी के अलावा कंचन भी सलमान खान के साथ नजर आई थीं. सहायक भूमिका में होने के बावजूद उन्हें दर्शकों की काफी सराहना मिली थी. कंचन ने हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया. अक्षय कुमार की 'अमानत' और गोविंदा की 'कुली नंबर वन' में भी वह नजर आई थीं, लेकिन फिर अचानक कंचन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और अब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

रेणु आर्या फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेणु आर्या नजर आई थीं. इस फिल्म फारुख शेख और रेखा लीड रोल में थे. इसी फिल्म से सलमान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि उनका सितारा 'मैंने प्यार किया' से चमका था. एक दो फिल्में करने के बाद रेणु ने काम करना छोड़ दिया था. अब तो आलम ये है कि रेणु की किसी को कोई खबर नहीं है.

पूजा डडवाल साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'वीरगति' में पूजा डडवाल ने सलमान के साथ काम किया था. इसके अलावा वह दो-तीन अन्य फिल्मों में नजर आई थीं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई. लंबे समय तक गुमनाम रहने के बाद पिछले दिनों पता चला था कि पूजा की माली हालत बेहद खराब है, जिसकी वजह से वह अपना इलाज कराने में भी सक्षम नहीं हैं. जब यह बात सलमान को पता चली तो वह मदद के लिए आगे आए और उनका इलाज कराया. कुछ दिनों पहले उनके फिर से इंडस्ट्री में सक्रिय होने की खबर आई थी. 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?