लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'लवरात्रि' , जानें क्यों VHP ने जताई आपत्ति?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 2, 2018 13:14 IST

बॉलीवुड में अक्सर फिल्में रिलीज से पहले विवादों में घिर जाती हैं, इसी श्रेणी में अब जुड़ गया  है ‘लवरात्रि’का नाम । सलमान खान अपने जीजा यानी आयुष शर्मा को फिल्म ‘लवरात्रि’ से बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 2 जून : बॉलीवुड में अक्सर फिल्में रिलीज से पहले विवादों में घिर जाती हैं, इसी श्रेणी में अब जुड़ गया  है ‘लवरात्रि’का नाम । सलमान खान अपने जीजा यानी आयुष शर्मा को फिल्म ‘लवरात्रि’ से बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल 5 अक्टूबर को रिलीज होनी है। लेकिन फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो गया है। 

विश्व हिंदू परिषद ने मंगलवार को ऐलान किया कि वे इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। उनका कहना है कि फिल्म का नाम ‘लवरात्रि’ हिंदू त्योहार (नवरात्रि) का नाम बिगाड़ता है। इससे पहले भी वीएचपी और अन्य समूह कई बॉलीवुड फिल्मों का विरोध करते रहे हैं।

फिल्म ना चलने देने की दी धमकी

वहीं, मीडिया से बातचीत में वीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ‘हम इसे देश के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे। हम नहीं चाहते कि हिंदुओं की भावनाएं आहत हों।’वो कहते हैं कि फिल्म नवरात्रि के बैकड्रॉप पर आधारित है, जो एक हिंदू त्योहार है और यह नाम इसका अर्थ बिगाड़ता है। यहां तक फिल्म की रिलीज डेट भी वही रखी गई है जब नवरात्रि मनाई जाती है।

सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म

 सलमान खान अपने होम प्रोडक्शऩ की इस फिल्म से अपने जीजा आयुष शर्मा को लवरात्रि से लॉन्च कर रहे हैं।सलमान ने पिछले साल दिसंबर में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। वहीं, फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं और यह उनकी बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म है।

लवरात्रि’ में आयुष शर्मा के अपोजिट वारीना हुसैन हैं। ये दोनों की डेब्यू फिल्म है। आयुष, सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। बता दें, सलमान ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा पिछले साल दिसंबर में की थी।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया