लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की एक्स संगीता बिजलानी ने रिलेशनशिप पर खुलकर की बात, कहा दोस्ती की है तो निभानी तो पड़ेगी ही

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 09:24 IST

हाल ही के एक इंटरव्यू में संगीता बिजलानी ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए बताया कि जिन लोगों को आप काफी वक्त से जानते हैं, उनके साथ दोस्ती रखना अच्छा लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगीता ने शादी के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया थासंगीता एक वेब सीरीज के जरिए कमबैक करने की प्लानिंग कर रही हैं

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने अपने और सलमान खान के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है। संगीता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने संपर्क के बारे में भी बताया है। 

हाल ही के एक इंटरव्यू में संगीता बिजलानी ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए बताया कि जिन लोगों को आप काफी वक्त से जानते हैं, उनके साथ दोस्ती रखना अच्छा लगता है। यह बोलते हुए अभिनेत्री ने सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया का डायलॉग बोलते हुए कहा कि 'दोस्ती की है तो निभानी तो पड़ेगी ही'। 

इसी बीच उन्होंने बताया कि वह अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री के टच में हैं क्योंकि उन्होंने एक साथ दुनिया देखी है और वह दोनों एक दूसरे को काफी पसंद भी करती है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मुझे दोबारा कनेक्ट होने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता है सोशल मीडिया के जरिए वह अपने कई पुराने दोस्तों से मिल पाई हैं। इनमें से कुछ वह भी हैं जो मॉडलिंग के वक्त उन्हें मिले थे। 

 

संगीता बिजलानी  ने इससे पहले दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि कुछ रिश्ते टूटते नहीं हैं। कुछ रिश्ते दूर नहीं जाते हैं। पार्टनर और स्कूल के दोस्तों के बीच का प्यार कभी भी कम नहीं होता है। लोग आएंगे और जाएंगे। जिंदगी में कोई स्थायी नहीं होता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप किसी के प्रति गुस्सा दिखाएं। एक समय आता है जब लोग इन सभी चीजों से ऊपर उठ जाते हैं।

बता दें कि संगीता बिजलानी और सलमान खान के प्यार के किस्से पूरे बॉलीवुड मैं फेमस है। सलमान खान से शादी करने को लेकर संगीता बिजलानी ने कहा था कि एक वक्त था वह सलमान से शादी करना चाहती थीं, लेकिन फिर बात नहीं बन पाई। कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन दोनों ने शादी नहीं कर पाए। बता दें कि संगीता बिजलानी पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी के बाद से ही पर्दे से गायब हो गईं। अजहरुद्दीन से रिश्ता टूटने के बाद भी वह फिल्मों में नहीं आईं। 

वहीं संगीता ने शादी के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने इससे पहले कई सारी हिट फिल्मों में अभिनय किया है। त्रिदेव, हथियार और जुर्म में संगीता की एक्टिंग देखी जा सकती है। खबर है कि अब वह कमबैक करने वाली हैं। संगीता एक वेब सीरीज के जरिए कमबैक करने की प्लानिंग कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री को डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 के एक एपिसोड में देखा गया था।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल