लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा से बेहद नाराज हैं सलमान खान, कमेंट करते हुए बोले- पति के लिए छोड़ दिया 'भारत'

By मेघना वर्मा | Updated: May 23, 2019 09:15 IST

सलमान खान की फिल्म भारत इस साल पांच जून को रिलीज होगी। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है। जिसमें सलमान खान पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे।

Open in App

सलमान खान की फिल्म भारत जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लगातार लोगों में बज्ज बना हुआ है। सलमान के साथ इस फिल्म में कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। मगर इससे पहले ये रोल प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। लगता तो यही है कि सलमान, प्रियंका की इस बात से बहुत चिढ़े हुए हैं। तभी तो अपने हर इंटरव्यू में प्रियंका को लेकर बयान देने से नहीं चूकते। 

हाल ही में मुंबई मिरर को दिए एक बयान में प्रियंका चोपड़ा को लेकर सलमान ने एक बार फिर बड़ा बयान दे डाला है। सलमान खान ने प्रियंका और पति निक पर टॉन्ट करते हुए कहा,'जहां लड़कियां फिल्मों के लिए अपने पति को भी छोड़ने को तैयार हो जाती हैं, वहीं प्रियंका ने 'भारत' को छोड़ दिया'।

दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ उदयपुर में शादी कर ली थी। सलमान ने कुछ दिनों पहले इंटरव्यू में ये भी कहा था कि भारत फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद तक प्रियंका ने उन्हें कॉल नहीं किया। वहीं सलमान ने प्रियंका को फिल्म छोड़ने के लिए थैंक्स भी बोल दिया है। सलमान ने कहा, 'थैंक्यू प्रियंका, मैं हमेशा तुम्हारा शुक्रगुजार रहूंगा।' 

कैटरीना कैफ की फिल्म में कास्टिंग को लेकर भी सलमान खान ने देसी गर्ल को थैंक्स बोल है। सलमान ने कहा कि अगर प्रियंका चोपड़ा ये फिल्म नहीं छोड़ती तो कैटरीना कैफ को इस फिल्म में कैसे लेकर आते। डायरेक्टर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ये फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ासलमान खाननिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया