लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड कप 2019 मे इंडिया के मैच से सलमान खान की 'भारत' के क्लैश पर बोले डायरेक्टर, कहा- एंटरटेनमेंट का है सही समय

By मेघना वर्मा | Updated: May 14, 2019 12:30 IST

सलमान खान अपनी फिल्म दबंग की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए भी भाईजान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्म भारत इस साल 5 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इसी दिन वर्ल्ड कप 2019 में भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा।

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म भारत के ट्रेलर और टीजर के बाद से ही लोगों में इस फिल्म के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। मगर भाईजान की ये फिल्म इस साल 5 जून को रिलीज हो रही है। इसी दिन वर्ल्ड कप 2019 में इंडिया का पहला मुकाबला होगा। फिल्म और मैच के क्लैश को देखते हुए रिसेंटली भारत फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपना रिएक्शन दिया है। 

मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में अली अब्बास ने कहा, 'इंडिया 5 जून को अपना पहला मैच खेलेगी और जीतेगी। हमारी फिल्म इसी तारीख को पूरे सिनेमा को जीतेगी। जून का महीना एंटरटेनमेंट के नाम रहेगा। जब हमने फिल्म की घोषणा की थी तब तक वर्ल्ड कप का कोई शेड्यूल नहीं आया था। ये इत्फाक ही है कि इंडिया का पहला मैच ईद के दिन पड़ रहा है।' 

साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी इंडिया

5 जून को इंडिया का पहला मुकाबला वर्ल्ड कप में आउथ अफ्रीका की टीम से होगा। अक्सर फिल्म मेकर्स अपनी फिल्म को ऐसी तारीख में रिलीज करने की कोशिश करते हैं जिसके आस-पास कोई बड़ा स्पोर्टस इवेंट या कुछ ऐसी चीज ना हो जिससे ऑडियंस बंट जाए। मगर इस बार बॉलीवुड के सुल्तान की फिल्म के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। 

प्रॉड्यूसर भूषण कुमार ने भी इस बात पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, 'ऑडियंस इस ईद पर सलमान खान की फिल्म भारत का इंतजार कर रहे थे और अब इसमें इंडिया का पहला मैच जुड़ गया है जो दर्शकों के लिए और भी ज्यादा एक्साइटिंग है। लोगों की एक्साइटमेंट अब डबल हो गई है। लोग अब बेसब्री से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।'

छह अवतार में दिखाई देंगे सलमान

सलमान खान इस फिल्म में छह अवतार में दिखाई देंगे। उनके साथ कैटरीना कैफ का रोमांटिक अंदाज भी मूवी में देखने को मिलेगा। भारत फिल्म कोरियन ड्रामा फिल्म एन ओड टू माई फादर का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। 

टॅग्स :सलमान खानआईसीसी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया