लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में सलमान खान लिख रहे हैं 'लव स्टोरी', साल के अंत में हो जाएगी पेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 14:50 IST

सलमान खान (Salman Khan) लॉकडाउन में भी लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं, अब हाल ही में एक्टर को लेकर एक और खुलासा हुआ है

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान फिल्म की कहानी पर कर रहे हैं कामएक्टर लॉकडाउन में लिख रहे हैं स्क्रिप्ट

बॉलीवुड के भाइजान सलमान खान अपनी दरियादिली के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लॉकडाउन के कारण परेशानी झेल रहे लोगों की मदद करने के लिए सलमान कई तरह के काम कर चुके हैं। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है। ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रहे हैं। 

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग-अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जरुरतमंदों के लिए एक बार फिर से सलमान खान आगे आए हैं और अपनी दरियादिली दिखाई है। सलमान इन दिनों अपने घर में ही कैद हैं और इस दौरान एक्टर के गाने भी फैंस को देखने को मिले हैं जिनको काफी पसंद भी किया गया है।

अब हाल ही में खबरें आ रही हैं कि क्वारंटीन में सलमान खान किसी लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर सलमान खान एक यंग कपल की लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं, जो उनके दिमाग में बहुत पहले से थी।

खबर के अनुसार सलमान खान के अदंर कहानी लिखने की रुचि पिता को देखकर आई है। एक्टर के मन में काफी समय से एक युवा कपल की लव स्टोरी थी। ऐसे में लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए इस आइडिया पर सलमान खान ने काम करना शुरू कर दिया है।  सलमान ड्राफ्ट बनाने के लिए कुछ घंटे रोज दे रहे हैं।

उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत तक के स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी।लॉकडाउन में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने तीन गाने रिलीज किए, जिसमें 'प्यार करोना (Pyar Karona)', जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के साथ एक्टर का सॉन्ग 'तेरे बिना' और ईद पर एक्टर ने 'भाई-भाई (Bhai Bhai)' सॉन्ग रिलीज हुआ था।

सैनेटाइज दिए दान

एक्टर ने 1 लाथ सैनेटाइजर दान दिए हैं। जिसकी काफी तारीफ हो रही है।सलमान ने अपने इस नए ब्रैंड के 1 लाख हैंड सैनिटाइजर मुंबई पुलिस विभाग (Mumbai Police) में दान किया था। उनकी इस मदद को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ट्विटर पर उनका धन्यवाद किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा, "धन्यवाद सलमान खान, आपने मुंबई पुलिस को 1 लाख सैनिटाइजर का दान दिया, कोरोना के खिलाफ जंग। बता दें कि अपने ब्रांड के बारें में जानकारी खुद सलमान खान ने ही ट्विटर पर दी थी।सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा है था कि मैं अपना नया ग्रूमिंग और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH लॉन्च कर रहा हूं, यह है आपका, मेरा, हम सबका ब्रांड जो लाएगा आप तक बेहतरीन प्रोडक्ट्स, सेनेटाइजर्स आ चुके हैं, जो मिलेंगे आपको यहां...तो ट्राई करो। 

टॅग्स :सलमान खानकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया