लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सलमान खान ने शानदार तरीके से किया गणपति बप्पा का स्वागत, भक्ति में लीन आए नजर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2020 17:22 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शानदार तरीके से गणपति बप्पा का स्वागत अपने घर में किया। ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो पूरे परिवार के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस बार भी मशहूर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे।शो के लिए सभी कंटेस्टेंट्स महज 2 दिनों पहले ही घर में जाकर शूटिंग शुरू करेंगे।

गणेश चतुर्थी का उत्सव कोरोना वायरस के कारण फीका नजर आ रहा है। हालांकि, टीवी और फिल्मी सेलेब्स अपने-अपने घरों में गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी गणपति बप्पा का आरती के साथ स्वागत किया। सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर बप्पा की आरती उतारते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें, इस बार सलमान ने अपने पूरे परिवार के साथ घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। वीडियो में सलमान छोटे भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं, फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। मालूम हो, सलमान खान से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ने गणपति बप्पा का अपने-अपने घरों में जोरदार स्वागत किया है।

वहीं, सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस बार भी मशहूर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस शो का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। वहीं, अभी शो के ऑन एयर होने के लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह 27 सितंबर से शुरू हो सकता है। शो के लिए सभी कंटेस्टेंट्स महज 2 दिनों पहले ही घर में जाकर शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कि पिछले साल बिग बॉस की शुरुआत 29 सितंबर से हुई थी।

टॅग्स :सलमान खानगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार